मिंत्रा अपने 19वें जन्मदिन के अवसर पर मिंत्रा बर्थडे ब्लास्ट लेकर आया, मिलेंगे छः मिलियन से अधिक स्टाईल
एवीएस न्यूज.नई दिल्ली
भारत के अग्रणी फैशन, ब्यूटी और लाईफस्टाईल डेस्टिनेशंस में से एक मिंत्रा अपने 19वें जन्मदिन के अवसर पर मिंत्रा बर्थडे ब्लास्ट (एमबीबी) लेकर आया है। यह ईवेंट 28 फरवरी से शुरू होगी।
मिंत्रा इनसाईडर कस्टमर्स को 24 घंटे पहले यानी 27 फरवरी से इसकी अरली एक्सेस मिल जाएगी। इस एडिशन में फैशन, ब्यूटी और लाईफस्टाईल श्रेणियों में 20,000 से अधिक इंटरनेशनल और मेड-इन-इंडिया ब्रांड्स के 6 मिलियन से अधिक स्टाईल उपलब्ध होंगे।
कैटेगरी ट्रेंड्स और मांग का पूर्वानुमान
आगामी शादियों के सीज़न और ईद एवं होली जैसे त्योहारों को देखते हुए इस एडिशन में मेंस और वीमेंस एथनिक वियर, ब्यूटी और पर्सनल केयर एवं वॉच और वियरेबल्स की श्रेणियों में तेजी रहने की उम्मीद है। वीमेंस और मेंस वेस्टर्न वियर, मेंस एपरेल, स्पोर्ट्स वियर, और स्प्रिंग-समर एसेंशियल्स में भी अच्छी मांग रहेगी क्योंकि नए सीज़न में शॉपर्स अपनी वारड्रोब को रिफ्रेश करते हैं।
इस दौरान लोगों से मिलना-जुलना बढ़ने और ट्रैवर बढ़ने के कारण ट्रैवल एसेंशियल्स, फुटवियर, किड्स वियर, एक्सेसरीज़ और उपहारों की श्रेणियों में भी मांग बढ़ेगी। जिन ब्रांड्स की मांग ज्यादा रहने की उम्मीद है, उनमें एचएंडएम, नाईक, मैंगो, लेवीज़, यू.एस. पोलो एसोसिएशन, अनूक, लिबास, स्काईबैग्स, सेरावे, बाथ एंड बॉडी वर्क्स और मैक शामिल हैं।

