भोपाल। आल इंडिया मोटर एंड गुड्स ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेन्द्र कपूर  ने कहाकि   प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  द्वारा जीएसटी से जुड़े नियमों में किए गए बदलावों से परिवहन व्यवसाय को सुचारू व सही रूप से चला पाने में कितना प्रभावी होगा इन सभी बातों का स्वागत करते है, इन सुधारों से ट्रांसपोर्ट व्यवसायियों को प्रत्यक्ष आर्थिक और संचालन संबंधी लाभ मिलेंगे।

जैसे-  जीएसटी दरों में कमी से मालवाहन, ट्रक स्पेयर पार्ट्स व परिवहन सेवाओं पर कर का बोझ कम होगा।  सड़क व अवसंरचना विकास के तहत राष्ट्रीय राजमार्ग और मल्टी-मॉडल लॉजिस्टिक्स पार्कों के निर्माण से माल ढुलाई का समय और लागत दोनों घटेंगे। डिजिटल परमिट एवं ट्रैकिंग सिस्टम के कारण चेकपॉइंट पर लगने वाला समय घटेगा और पारदर्शिता बढ़ेगी। पर्यावरण-अनुकूल वाहनों के लिए सरकारी प्रोत्साहन से ईंधन खर्च में कमी आएगी और प्रदूषण भी घटेगा।

कपूर ने कहाकि  इन सुधारों के बाद ट्रांसपोर्ट व्यवसायियों को  लागत कम करने, सेवा की गुणवत्ता बढ़ाने, प्रतिस्पर्धा में बढ़त हासिल करने और नए कारोबारी अवसरों का लाभ उठाने का मौका मिलेगा। हम सभी ट्रांसपोर्ट व्यवसायियों से अपील करके है कि वे समय रहते इन बदलावों को अपनाएँ और अपने कार्य-प्रवाह व दस्तावेज़ों को डिजिटल माध्यम पर अपडेट करें। साथ ही हम आश्वस्त करते है कि एसोसिएशन अपने सदस्यों को हर स्तर पर सहायता देने को तत्पर है।