माता की अराधना के लिए गरबा नृत्य में दिखा परंपरा और फैशन का अनूठा संगम
परिधानों में "इनोवेशन" लेकर महिला समूहों ने बांधा समां
मानपुर। उमरिया जिले के मानपुर विधानसभा मुख्यालय में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी नगर परिषद मानपुर के गोपिका गार्डन(गैस एजेंसी के पास) में गोपिका गरबा महोत्सव 3.0 का भव्य वा शानदार शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में सर्वप्रथम नगर के जिम्मेदार प्रशासन वा प्रतिष्ठित गण एवं प्रबुद्ध जनों के साथ आयोजन कर्ताओं द्वारा मां जगदम्बा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया ।
तत्पश्चात मां जगत जननी के समक्ष सभी स्थानीय प्रतिभागी महिलाओं वा बहनों द्वारा बंगाली गीत पर अनोखे अंदाज में नृत्य कर आरती वंदन किया गया। इतना ही नही मंच के माध्यम से कार्यक्रम में पधारे हुए सभी अतिथियों सहित दर्शकों का आयोजन समिति ने तहेदिल से स्वागत वंदन अभिनंदन किया। उक्त कार्यक्रम में सबसे बड़ी विशेषता यह रही की उक्त गोपिका गरबा उत्सव कार्यक्रम में सभी सम्मानित प्रतिभागी महिलाएं वा बहने सब स्थानीय हैं, जिन्हे गरबा कार्यक्रम के चलते अपने हुनर का प्रदर्शन करने का अवसर मिला । उक्त अवसर पर सभी कलाकारों ने जी -भर के नचा और कार्यक्रम में चार चांद लगाते हुए दर्शकों का मन मोह लिया।
गोपिका गरबा ग्रुप की टीम ने दिलाया प्रतिभागियों को कलाकारों के माध्यम से प्रशिक्षण
कार्यक्रम को विशेष वा आकर्षक रूप देने के लिए कार्यक्रम की तैयारी में विगत दस दिनों से गोपिका गरबा ग्रुप की टीम द्वारा निरंतर प्रतिभागियों को अनुभवी कलाकारों के माध्यम से प्रशिक्षण दिलाया जा रहा था। जिस कारण उक्त कार्यक्रम शानदार प्रस्तुति के साथ सफल रहा सबसे बड़ी बात यह है की टीवी शो में सर्वाधिक देखने वाला शीरियल "तारक मेहता का उल्टा चश्मा" में किरदार निभाने वाली बबीता जी के साथ काम करने वाले इंदौर के प्रसिद्ध कोरियोग्राफर ऋषि जी एवं आर्ची जी द्वारा करीब दस दिनों तक प्रतिभागियों को विशेष तौर पर ट्रेनिंग देकर सक्षम बनाया गया और भव्यता के साथ सभी प्रतिभागियों ने शानदार प्रस्तुति के साथ कार्यक्रम शुरू किया।
सैकड़ों देवी स्वरूप कन्याओं को कराया कन्या भोज
गोपिका गरबा महोत्सव की टीम के समस्त पदाधिकारी वा सदस्य गण श्रद्धा भाव से पारंपरिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम गरबा को धार्मिक रुप देने में हमेशा उत्सुक रहते हैं । उक्त अवसर पर कार्यक्रम स्थल पर शुरुआत में ही सुबह से स्वादिष्ट व्यंजनों के साथ फल फूल की व्यवस्था कर सैकड़ों देवी स्वरूप कन्याओं को एक साथ बैठा कर कन्या भोजन कराया गया। तत्पश्चात विशाल भंडारे का आयोजन भी किया गया। जो सुबह से लेकर दोपहर तक निरंतर चलाता रहा। जिसमें सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।
भारी संख्या में उपस्थित दर्शनार्थियों ने प्रदान की कार्यक्रम को भव्यता
गोपिका गरबा महोत्सव कार्यक्रम में मुख्य रुप से नगर के जनप्रतिनिधि,प्रतिष्ठित नागरिक,प्रशासनिक अमला,व्यापारी बंधु,पत्रकार साथियों के साथ भारी संख्या में दर्शनार्थी उपस्थित रह कर कार्यक्रम को भव्यता प्रदान किए। वहीं इस सफल और शानदार आयोजन में विशेष तौर पर किरदार निभाने वाले गोपिका गरबा ग्रुप की टीम में पुष्पेंद्र द्विवेदी,राकेश राय,पवन मिश्रा,अनिरुद्ध गुप्ता,प्रकाश गुप्ता,डॉ रवि गुप्ता,सुनील गुप्ता,अंकुश गुप्ता,,डॉ.प्रदीप गुप्ता,डॉ.अजय गुप्ता,अनिल गुप्ता,किशन गुप्ता,दुर्गा शर्मा,नितेश गुप्ता,दिलीप गुप्ता,रोहित गुप्ता,अनुज गुप्ता,रवि गुप्ता,राज कुमार गुप्ता,पिंटू गुप्ता, राम गुप्ता,संदीप गुप्ता,राहुल गुप्ता,राजू मिश्रा, श्रीओम गुप्ता,ऋषि गुप्ता,कुलदीप गुप्ता सहित कई ऐसे साथी मित्र गण हैं जो अपना प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से तन मन धन लगा कर कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग प्रदान किया।

