बजरंग बहादुर सोनी

मानपुर। उमरिया जिले के मानपुर विधानसभा मुख्यालय नगर परिषद के हृदय स्थल मढिया धाम में विराजमान गांव की खेर 'देव माता दुर्गा मन्दिर जहां देवी मां के विविध स्वरूपों मे विराजमान जगत जननी मां दुर्गा के दर्शन के लिए नगर और क्षेत्र ही नहीं अपितु पूरे जिले से मां अम्बे के दर्शन करने को दूर-दूर से लोग आते हैं। बहुत पुरानी मान्यता है कि यहां जिसने भी जो मांगा है , उनकी मन्नतें पूरी होती हैं।  माता ने अपने भक्तों को कभी निराश नहीं किया। लोगों के दुख दर्द भय संकट और कष्टों को दूर करने वाली माता हैं जो सदैव अपने भक्तो पर छत्र छाया बनाए रखती हैं। वर्षों पूर्व मंदिर निर्माण नगर के समाजसेवियों राजनीतिज्ञ तथा युवा भक्तों व हर जाति समाज एवं हर वर्ग के लोगों ने मिल जुलकर 'मढिया' को मढियांधाम के नये व भव्य स्वरूप में देने में अपना अमूल्य सहयोग समय -समय पर देते रहे हैं।

 


 वार्ड 11 के पार्षद राहुल द्विवेदी ने  किया 'भव्य द्वार' के निर्माण का संकल्प पूरा 
 उसी क्रम में युवा समाजसेवी एवं नगर परिषद मानपुर के वार्ड 11 के लोकप्रिय पार्षद राहुल द्विवेदी द्वारा पिछले वर्ष मढ़िया धाम के 'भव्य द्वार' के निर्माण को पूरा कराने का संकल्प लिया थाख् जिसे उन्होंने 21 फिट ऊंचा 'भव्य द्वार' का निर्माण करा कर इस वर्ष नवरात्रि के पावन पर्व पर पूर्ण कर माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त किया। माता रानी के महापर्व अष्टमी के शुभ अवसर पर राहुल द्विवेदी द्वारा अपने परिजनों के साथ -साथ मढिया दुर्गोत्सव समिति के पदाधिकारी, मढिया धाम प्रबंध समिति के पदाधिकारी तथा नगर वासियों व भक्तों के साथ 'भव्य द्वार' का शुभारंभ, पूजन अर्चन कर किया, मंदिर के प्रधान पुजारी पं. विद्या चरण शुक्ला पं.रामदरस द्विवेदी,पं. मल्हा महाराज,पं.शिवम शुक्ला एवं पं.राहुल शुक्ला द्वारा पूजन अर्चन कराया गया। 


 फीता काट कर 'भव्यद्वार' का विधिवत शुभारंभ किया 
उक्त अवसर पर मुख्य रूप से पुणे आयुध निर्माणी से सेवानिवृत वरिष्ठ इंजीनियर दिव्य प्रकाश द्विवेदी एवं डॉक्टर अशोक कुमार द्विवेदी द्वारा फीता काट कर 'भव्यद्वार' का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर मढ़िया धाम के प्रबंध समिति के अध्यक्ष ओपी द्विवेदी, सचिव पीड़ी तिवारी,मढिया समिति के अध्यक्ष मोतीलाल कुशवाहा, कोषाध्यक्ष राम स्वारिथ कुशवाहा, नगर परिषद के इन्जीनियर प्रभुनाथ पटेल, अनिरुद्ध द्विवेदी,पारस मिश्रा, विवेक द्विवेदी,जीवन सोनी,रामचंद्र गुप्ता,रामफल गुप्ता,रामचरण गुप्ता, कुलदीप गुप्ता,सुनील गुप्ता,पुष्कर भट्ट,अजय गुप्ता,अजय सोनी,जेडी गुप्ता,प्रकाश वर्मन,आदर्श वर्मन, रावेंद्र यादव,छोटू कुशवाहा,नर्मदा कुशवाहा,कुशल कुशवाहा,गुड्डा बर्मन, आदि सैकड़ो की संख्या में देवीभक्त उपस्थित रहे।


प्रबंध समिति के अध्यक्ष ओपी द्विवेदी ने 'भव्य द्वार' निर्माण के लिए राहुल द्विवेदी का आभार जताया 
 प्रबंध समिति के अध्यक्ष ओपी द्विवेदी ने 'भव्य द्वार' निर्माण के लिए राहुल द्विवेदी का आभार और धन्यवाद ज्ञापित करते हुए उन सभी सहयोग कर्ताओं व भक्तों का भी आभार व्यक्त किया है जो समय-समय पर मढियांधाम की व्यवस्था और सौंदर्यीकरण में सर्वदा अपना सहयोग बनाए रखते हैं उनका भी आभार और धन्यवाद किया।  

विशाल कन्या भोज एवं भंडारे 'प्रसाद वितरण' का आयोजन 1 अक्टूबर को

उन्होंने बताया कि मातारानी की 9 दिनों की उपासना के बाद नवमी तिथि दिन बुधवार 1 अक्टूबर को विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी मढियांधाम में मढिया कमेटी द्वारा विशाल कन्या भोज एवं भंडारे 'प्रसाद वितरण' का आयोजन सुनिश्चित  किया गया है। साथ ही दशहरे पर्व पर, मातारानी की प्रतिमा के चल समारोह में ढोल नगाड़ों व माता काली आदि नृत्य के साथ ही भक्त पूरे भक्तिभाव के साथ सम्मिलित होंने का निर्णय लिया है।