मातृशक्ति संस्थान में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा का तीसरा दिन

 

संतनगर, एवीएस न्यूज।

संत नगर स्थित मातृशक्ति संस्थान में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। कथा वाचक आचार्य कृपा शंकर महाराज ने अपने प्रेरणादायी प्रवचनों के माध्यम से धर्म, भक्ति और संस्कारों का महत्व समझाया।

आचार्य कृपा शंकर महाराज ने अपने प्रवचन में कहा कि माता-पिता से बढ़कर इस संसार में कोई दूसरा हितैषी नहीं होता। वे अपने बच्चों के सुख-दुख में जीवन भर साथ खड़े रहते हैं और बिना किसी स्वार्थ के उनका पालन-पोषण करते हैं। इसलिए हर संतान का कर्तव्य है कि वह अपने माता-पिता का सम्मान करे और उनकी सेवा को अपना धर्म माने। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति अपने माता-पिता का सम्मान करता है, उस पर भगवान की विशेष कृपा बनी रहती है।  गुरुवार को कथा वाचन करते हुए आचार्य ने श्रीमद्भागवत के विभिन्न प्रसंगों का वर्णन करते हुए भक्तों को सत्य, प्रेम, करुणा और सेवा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। उनके मधुर वचनों और आध्यात्मिक संदेशों को सुनकर श्रद्धालु भाव-विभोर हो गए और पूरे मनोयोग के साथ कथा का रसपान किया।

इन्होंने किया पूजन

प्रथम आरती में विशेष रूप से प्रियंक कानूनगो कैबिनेट मंत्री, भारत सरकार, अनिल पचौरी, जगदीश यादव  राजेश हिंगोरानी, कमल विधानी, राज मनवानी, सुरेश वासवानी, नवरंग धाकड़, राधे महाराज, पंडित रवि पटेरिया, कमल मनसुखानी, रानू चौहान, राजू अहिरवार, भरत सेन  ने शामिल होकर व्यास पीठ का पूजन किया। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन आगामी दिनों तक जारी रहेगा। प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु कथा में पहुंचकर धर्म और आध्यात्मिकता का लाभ प्राप्त कर रहे हैं