बसंत पंचमी पर पूजा-अर्चना कर विराजीं विद्या की देवी मां सरस्वती
मां सरस्वती जनकल्याण सेवा संस्था का छह दिवसीय आयोजन
एवीएस न्यूज, भोपाल। नगर में बसंत पंचमीं का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सुबह से ही मंदिरों में पूजा-अर्चना के लिए भक्तों की भीड़ लगी रही। वहीं कई क्षेत्रों में माता सरस्वती की प्रतिमा स्थापित कर विधि विधान से पूजा-अर्चना की गई। भेल क्षेत्र के खजुरी कला रोड स्थित दीपमोहनी कॉलोनी के पास मैदान में शुक्रवार को मां सरस्वती जनकल्याण सेवा संस्था द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना की गई।
छह दिवसीय इस कार्यक्रम के प्रथम दिन शुक्रवार सुबह 7 बजे से विधि विधान से पूजा-अर्चना कर माता सरस्वती की प्रतिमा स्थापित की गई। इस दौरान मुख्यअतिथि के रूप में एलएनसीटी समूह के अध्यक्ष जय नारायण चौकसे उपस्िथत थे। समित के उपाध्यक्ष अनिल सिंह ने बताया कि कार्यक्रम का यह दूसरा साल है, हम जनसहयोग से आगे भी कार्यक्रम को और विस्तार रूप देने का प्रयास करेंगे। उन्होंने बताया कि 24 जनवरी को शाम आरती के बाद हनुमान चालीसा और सुंदर कांड पाठ का आयोजन होगा। वहीं उन्होंने बताया कि 25 जनवरी को महारती, 26 जनवरी को दोपहर 1 से 6 बजे तक एक शाम शहीदों के नाम कार्यक्रम आयोजित होगा। इस दौरान 300 गरीब जरूरतमंत लोगों को कंबल वितरण किया जाएगा। 27 जनवरी को कन्या पूजन और प्रसाद वितरण का कार्यक्रम होगा। 28 जनवरी को भव्य चल समारोह के साथ मूर्ति विसर्जन का कार्यक्रम आयोजित होगा। कार्यक्रम में मां सरस्वती जनकल्याण सेवा संस्था के अध्यक्ष विजय राणा राजपूत, उपाध्यक्ष अनिल सिंह, कोषाध्यक्ष मनोज तिवारी, सचिव राकेश सिंह राकेश पाठक, सौरभ कुमार सहित आयोजन एवं समन्वय समित महिला प्रकोष्ठ नारी शक्ति की उपाध्यक्ष रिमी राठौर, कौशल्या बाररकर, हनी जोशी सहित बड़ी संख्या में समित के सदस्य और पदािधकरी उपस्थित थे।

