भोपोल। राजधानी के साकेत नगर स्थित भवानी शंकर धाम महिला समिति द्वारा मंगलवार को   देवी मां के चरणों में समर्पित गरबा आयोजन किया गया।

समिति के नीलू भाई ने बताया कि यह सांस्कृतिक संध्या कार्यक्रम समिति के पदाधिकारियों और क्षेत्रीय रहवासी महिलाओं द्वारा गरबा/डांडिया का आयोजन भवानी शंकर धाम मंदिर परिसर में रखा गया है।

 जिसमें विषेश आकर्षण महिलाओं एंव बालिकाओं द्वारा महिषासुर मर्दिनी नाट्य का प्रस्तुतीकरण है।  शक्ति ,भक्ति और आनंद का अद्भुत संगम का समागम है।