विश्वमांगल्य सभा के प्रांत अधिवेशन में  समाज एवं कार्य क्षेत्र की महिला प्रतिभा ‘सप्तमातृ’ का सम्मान

एवीएस न्यूज ..भोपाल 


विश्वमांगल्य सभा द्वारा रविंद्र भवन में मध्यभारत प्रांत के आयोजित दो दिवसीय अधिवेशन के दूसरे दिन विधिव सामाजिक एवं कार्यक्षेत्र में उत्कृष्ट एवं उल्लेखनीय कार्य करने वाली सात महिलाओं ‘सप्तमातृ’ को  सम्मानित किया गया। इससे पहले पंच परिवर्तन एवं समग्र भारतीय जीवनचर्या पर सत्रों का आयोजन हुआ। 


सप्तमातृ के सम्मान समारोह के मंच पर विश्वमांगल्य सभा के संस्थापक एवं श्रीनाथ पीठाधीश्वर आचार्य स्वामी जितेंद्रनाथ महाराज एवं महर्षि महेश योगी वैदिक विश्वविद्यालय के कुलपति ब्रह्मचारी डॉ. गिरीश चन्द्र वर्मा ने सातों महिला शक्तियों को अंगवस्त्र एवं प्रसस्तिपत्र भेंट कर सम्मानित किया।

इस अवसर पर विश्वमांगल्य सभा की राष्ट्रीय सह-संगठन मंत्री श्रीमती पूजा देशमुख, मध्यप्रदेश की अध्यक्ष श्रीमती सूरज डामोर, विधायक राष्ट्रीय जनसंपर्क प्रमुख एवं अखिल भारतीय संयोजिका अनुराधा यादव, मध्यभारत प्रांत की अध्यक्ष विभा रघुवंशी, कार्यक्रम की कार्यकारी अध्यक्ष श्रीमती लतिका चौहान, श्रीमती बविता अग्रवाल सहित अन्य पदाधिकारी मंच पर उपस्थित रहीं।

 

सामाजिक एवं कार्यक्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली सात महिलाओं  
भोपाल की सुश्री रिषिका आहूजा को उद्यम के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए सम्मानित किया गया है। इसके अलावा दतिया जिले की श्रीमती रमा आर्य को ज्ञान के क्षेत्र में , बैतूल की श्रीमती साधना मिश्रा का कला क्षेत्र में, ग्वालियर की श्रीमती महिमा तारे का समाजसेवा के क्षेत्र में, श्रीमती कोकिला सेठ का मातृत्व के क्षेत्र में और भारतीय प्रशासनिक सेवा की अधिकारी श्रीमती सोनाली पोंकशे वायंगंकर का शक्ति क्षेत्र में तथा नर्मदापुरम की सुश्री प्रज्ञा भारती का धर्मक्षेत्र में सम्मान हुआ। सुश्री प्रज्ञा भारती के स्थान पर उनके प्रतिनिधि ने सम्मान प्राप्त किया। 
 

 भोपाल की रिषिका आहूजा ने दी दूरदर्शिता, नेतृत्व और सामाजिक प्रतिबद्धता के साथ उद्यमिता को एक नई पहचान दी 
एक ऐसी प्रेरणादायी युवा उद्यमी, जिन्होंने दूरदर्शिता, नेतृत्व और सामाजिक प्रतिबद्धता के साथ उद्यमिता को एक नई पहचान दी वह है भोपाल की रिषिका आहूजा। जिसने वर्ष 2017 में मात्र तीन कर्मचारियों के साथ आरबी एसोसिएट कंपनी की स्थापना की और आज इसे 400 करोड़ रुपए से भी अधिक के वार्षिक टर्नओवर वाले सफल संगठन के रूप में स्थापित किया है। वर्तमान में रिषिका आहुजा के नेतृत्व में 20 हजार से अधिक लोगों को प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर प्राप्त हैं।
उन्होंने किसानों के हित में राष्ट्रीय कृषि बाजार (ई-नाम)डिजिटल प्लेटफॉर्म का प्रशिक्षण देकर दिया। साथ ही किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। भोपाल कृषि उपज मंडी समिति में मात्र 5 रुपए में भोजन उपलब्ध कराने जैसी सामाजिक पहल में योगदान देते हुए रिषिका ने  किसानों, हम्मालों और श्रमिकों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया है। साथ ही महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए रोजगार एवं कौशल विकास की विशेष पहल उनके सामाजिक दृष्टिकोण को दर्शाती है।


रिषिका ने पेश किया उद्यमिता, सामाजिक उत्तरदायित्व और समर्पण का उत्कृष्ट संगम  
आरबी एसोसिएट ग्लोबल कनेक्ट प्राइवेट लिमिटेड की संस्थापक एवं निदेशक रिषिका आहूजा ने एमबीए, डबलिन बिजनेस स्कूल, यूरोप से शिक्षा ग्रहण की और भारत वापस लौट कर अपनी मातृभूमि भोपाल में वर्ष 2017 उक्त कंपनी की स्थापना कर स्टार्टअप बिजनेस शुरू किया था। रिषिका आहूजा ने शिक्षा के साथ-साथ उद्यमिता और सामाजिक संवेदनशीलता का अद्वितीय समन्वय प्रस्तुत किया है। उन्होंने समाज के वंचित वर्गों विशेषकर किसानों और महिलाओं के उत्थान के लिए ठोस एवं प्रभावशाली कार्य किए हैं।  

रिषिका की विशेषज्ञता आउटसोर्सिंग एवं मानव संसाधन प्रबंधन में है। वे सामाजिक उद्यमिता, डिजिटल कृषि प्लेटफॉर्म प्रशिक्षण और महिला सशक्तिकरण पर कई सर्वाधिक जोर देते हुए एक सफल उद्यमिय का उदाहरण पेश किया। उन्होंने बड़े स्तर पर रोजगार सृजन किया।