साकेत नगर में विवाद, पार्षद पर अभद्र व्यवहार के आरोप : पानी की समस्या की शिकायत करने गई महिलाओं से पार्षद पर गाली गलौज का आरोप, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
एवीएस न्यूज. भोपाल
गोविंदपुरा वार्ड क्षेत्र में जल समस्या को लेकर शिकायत करने पहुंची महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार और गाली-गलौज किए जाने का मामला सामने आया है। यह घटना साकेत नगर, पंचमटी मार्केट के सामने हुई बताई जा रही है।
पानी की समस्या को लेकर शिकायत करने गई महिलाओं के साथ अभद्रता और गाली-गलौज किए जाने का मामला सामने आया है। इस घटना में पार्षद सुरेंद्र बाडिका पर आरोप लगाए गए हैं, जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला तूल पकड़ गया है।
जानकारी के अनुसार, गोविंदपुरा क्षेत्र के साकेत नगर स्थित पंचमटी मार्केट के सामने स्थानीय महिलाएं पेयजल समस्या की शिकायत लेकर पहुंची थीं। इसी दौरान वहां विवाद की स्थिति बन गई और पार्षद पर महिलाओं के साथ गाली-गलौज करने के आरोप लगाए गए हैं।
महिलाओं का कहना है कि वे केवल क्षेत्र में व्याप्त पानी की समस्या के समाधान की मांग को लेकर गई थीं, लेकिन वहां उनके साथ अभद्र व्यवहार किया गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश देखा जा रहा है।
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद मामला तेजी से चर्चा में आ गया है। स्थानीय नागरिकों ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए कहा है कि यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो उचित कार्रवाई की जानी चाहिए।
स्थानीय लोगों का यह भी कहना है कि जनप्रतिनिधियों से अपेक्षा की जाती है कि वे जनता की समस्याओं को शांतिपूर्वक सुनें और समाधान की दिशा में कार्य करें, न कि विवाद की स्थिति उत्पन्न करें।






