जैन समाज का तीन दिवसीय सबसे बड़ा परिचय सम्मेलन 13 से
सम्मेलन में शामिल होने साढ़े 5 हजार रजिस्ट्रेशन, 100 से अधिक विदेशी युवक-युवतियों ने कराया रजिस्ट्रेशन
एवीएस न्यूज.भोपाल
राजधानी के जैन समाज समिति द्वारा आयोजित होने वाला तीन दिवसीय अखिल भारतीय युवक-युवती परिचय सम्मेलन का 13 नवंबर से शुरू होगा, जो 15 दिसंबर चलेगा। राजधानी के जवाहर चौक जैन मंदिर में आयोजित इस महासम्मेलन में शामिल होने के लिए रजिस्ट्रेशन की अंतिम तारीख 5 नवंबर रही, जिसमें करीब साढ़े 5 हजार रजिस्ट्रेशन हुए है। इस अखिल भारतीय युवक- युवती परिचय सम्मेलन में 100 से ज्यादा रजिस्ट्रेशन विदेशी युवक-युवतियों ने कराया।
जैन समाज के प्रवक्ता सुनील जैनाविन ने बताया कि 13 दिसंबर से आयोजित होने वाले इस तीन दिवसीय सम्मेलन में देश-विदेश के विवाह योग्य प्रत्याशी पहुंचेंगे। उन्होंने बतायाकि समिति के अध्यक्ष मनोहर लाल टोंगिया ,नरेंद्र टोंगिया इंजीनियर विनोद जैन, अशोक जैन,मयंक जैन,सुनील पटेल, राजकुमार जैन, विजय नूना आदि ने जैन समाज के इस महासम्मेलन को सफल बनाने अपना अमूल्य योगदान दे रहे है।
उन्होंने बताया कि सम्मेलन मध्यप्रदेश ही नहीं देश की संपूर्ण जैन समाज का परिवार बना हुआ है। प्रबंधन समिति द्वारा सम्मेलन स्थल पर आगंतुकों लिए सभी समुचित सुविधाएं मुहैया कराने की तैयारियां की है। समिति के अध्यक्ष मनोहर लाल टोंगिया ने बताया कि प्रत्याशियों के साथ आने वाले परिवारजनों को आवास,भोजन सहित संपूर्ण सुविधा सम्मेलन में मुहैया होगी।

उन्होंने बताया कि भारत के विभिन्न प्रदेशों के साथ-साथ विदेश में निवास कर रहे अप्रवासी भारतीयों के रजिस्ट्रेशन भी बहुत अधिक तादात में हुए हंै, जिसमें प्रमुख रूप से चार्टर्ड अकाउंटेंट, डॉक्टर, एडवोकेट, इंजीनियर के साथ-साथ बड़ी-बड़ी मल्टीनेशनल कंपनी में अपनी सेवाएं दे रहे हैं युवाओं के रजिस्ट्रेशन है। अध्यक्ष मनोहर लाल टोंग्या की अगुवाई आयोजित होने वाले जैन समाज का यह परिचय सम्मेलन में आयोजन स्थल पर भी अत्यधिक कुंडली मिलान अभिभावकों के लिए चर्चा और मेल मिलापों के लिए उच्च स्तरीय टीम मौजूद होगी।

