एवीएस न्यूज. भोपाल 
टाटा समूह के लोकप्रिय वैल्यू-फ़ैशन ब्रांड ज़ूडियो ने भोपाल, मध्य प्रदेश में अपना चौथा स्टोर शुरू किया है। मालवीय नगर के व्यस्त न्यू मार्केट क्षेत्र में स्थित यह नया आउटलेट राज्य में ज़ूडियो का 22वां स्टोर है, जो ब्रांड की तेज़ी से बढ़ती मौजूदगी और मध्य प्रदेश के ग्राहकों से गहरे जुड़ाव को दर्शाता है।

लॉन्च के अवसर पर ट्रेंट लिमिटेड के सीईओ और एग्ज़िक्यूटिव डायरेक्टर, वेंकटेसलु पी. ने कहा, “मालवीय नगर के लोगों से मिले गर्मजोशी भरे स्वागत के लिए हम आभारी हैं। ज़ूडियो अपनी किफ़ायती रेंज, तेज़ उत्पादन क्षमता और बदलते फैशन ट्रेंड्स की गहरी समझ के साथ भारत के फास्ट-फ़ैशन क्षेत्र को नए सिरे से परिभाषित कर रहा है। हमारे हर पखवाड़े नए कलेक्शन लॉन्च करने की प्रक्रिया से ब्रांड हमेशा ताज़ा, प्रासंगिक और ग्राहकों के लिए आकर्षक बना रहता है।” स्टोर लॉन्च के बाद से ही भारी प्रतिक्रिया देखने को मिली है, और यह तेजी से हर उम्र के फैशन-प्रेमियों के लिए पसंदीदा स्टाइल डेस्टिनेशन बन गया है।

मालवीय नगर के निवासियों के लिए ज़ूडियो का आगमन वैश्विक रिटेल मानकों, आधुनिक फैशन और किफ़ायती कीमतों का एक शानदार मिश्रण लेकर आया है, वह भी एक जीवंत और स्वागतपूर्ण माहौल में।
नए खुले स्टोर में मेंसवियर, वूमेन्सवियर, एथनिक वियर, किड्सवियर, फुटवियर और एक्सेसरीज़ जैसी विस्तृत और आकर्षक प्रोडक्ट रेंज उपलब्ध है। पुरुषों के लिए ट्रेंडी टी-शर्ट्स, फॉर्मल्स और स्टाइलिश डेनिम्स से लेकर महिलाओं के लिए चिक कैज़ुअल्स, डेनिम्स और मॉडर्न आउटफिट्स हर कलेक्शन को नवीनतम ट्रेंड्स के अनुसार ध्यानपूर्वक तैयार किया गया है, ताकि रोज़मर्रा की स्टाइल जरूरतों को पूरा किया जा सके। ज़ूडियो की किफ़ायती कीमतें इसकी सबसे बड़ी विशेषता हैं कपड़ों की कीमतें सिर्फ 149 रुपए से शुरू होती हैं और फुटवियर 199 रुपए से। ब्रांड की पखवाड़े में एक बार कलेक्शन अपडेट करने की नीति सुनिश्चित करती है कि हर बार ग्राहकों को कुछ नया और ट्रेंडी देखने को मिले।

अपनी ग्राहक-प्रथम सोच के साथ, ज़ूडियो लगातार एक सहज, ऊर्जा से भरपूर और ट्रेंड-ड्रिवन फ़ैशन अनुभव प्रदान करता है। मालवीय नगर स्टोर के उद्घाटन के साथ, ज़ूडियो ने मध्य प्रदेश में अपना विस्तार और मजबूत किया है और अपने मिशन ट्रेंड-आधारित फैशन को सबके लिए सुलभ, रोमांचक और किफ़ायती बनाना को आगे बढ़ाया है।