एवीएस न्यूज.इंदौर 


आधार हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड ने इंदौर में अपनी नई शाखा का उद्घाटन किया है। इस नई शाखा से कंपनी शहर और आसपास के इलाकों में ग्राहकों को और बेहतर सेवाएं दे पाएगी। इस शाखा के जुड़ने से अब मध्य प्रदेश में कंपनी की कुल 57 शाखाएं हो गई हैं, जबकि देशभर में कंपनी का नेटवर्क 620 से अधिक शाखाओं तक फैल चुका है।

बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर और आवास से जुड़ी सरकारी नीतियों की वजह से इंदौर तेजी से मध्य प्रदेश के एक प्रमुख आवासीय और आर्थिक केंद्र के रूप में मजबूत हो रहा है। राज्य सरकार ने अपने बजट 2026-27 में शहरी विकास, ग्रीन इंफ्रास्ट्रक्चर और हाउसिंग विस्तार के लिए 21,562 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं। मध्य प्रदेश 'प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी)' को लागू करने में भी आगे रहा है, जिसके तहत अब तक 8.77 लाख घर दिए जा चुके हैं और अगले पांच वर्षों में 10 लाख और घर जोड़ने का लक्ष्य है।

उद्घाटन समारोह में आधार हाउसिंग फाइनेंस के चीफ बिजनेस लीडर संदीप जैन और सर्कल हेड सचिन माहेश्वरी सहित कंपनी के अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

इस अवसर पर आधार हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड के प्रबंध निदेशक एवं सीईओ ऋषि आनंद ने कहा, “इंदौर जैसे उभरते बाजारों में नई शाखा खोलना कम आय वर्ग के लोगों तक होम लोन की पहुंच बढ़ाने की हमारी प्राथमिकता को दर्शाता है। शहरीकरण और सरकारी नीतियों के सहयोग से शहर में घर की मांग लगातार बनी हुई है। हमारा लक्ष्य कमजोर वर्ग और निम्न आय वर्ग के पहली बार घर खरीदने वाले ग्राहकों को आसान और भरोसेमंद फाइनेंस सुविधाएं देना और राज्य में अपनी मौजूदगी को मजबूत करना है।”

आधार हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड के सीओओ अनिल नायर ने कहा, “इंदौर में पहली बार घर खरीदने वालों, खासकर स्वरोजगार करने वाले लोगों और छोटे व्यवसायियों के बीच घर की मांग लगातार बढ़ रही है। इनमें से कई ग्राहक होम लोन की प्रक्रिया में सरलता और स्पष्टता चाहते हैं। इस शाखा के जरिए हमारा उद्देश्य ग्राहकों के करीब रहना और घर के लिए फाइनेंस को उनके लिए और अधिक सुलभ व सुविधाजनक बनाना है।”

इसके अलावा, शहरी विकास को बढ़ावा देने के तहत राज्य सरकार का लक्ष्य है कि इंदौर को पाँच वर्षों में इंदौर को स्लम-फ्री (झुग्गी-मुक्त) बनाने का लक्ष्य है। इसके लिए 'PMAY 2.0' के तहत अगले तीन वर्षों में 16,000 से अधिक घर बनाने की योजना है। इसी के अनुरूप, आधार हाउसिंग फाइनेंस आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग और निम्न आय वर्ग के लोगों को घर का मालिक बनने के सपने को पूरा करने में लगातार सहयोग दे रहा है।