एवीएस न्यूज ..भोपाल 
आदित्य बिरला ज्वेलरी के ज्वेलरी ब्रांड इंद्रिया ने भोपाल में अपना पहला स्टोर शुरू किया है। इसके साथ ही मध्य प्रदेश में कंपनी के स्टोर की संख्या बढक़र चार हो गई है। कंपनी के मुताबिक, भोपाल में विस्तार का उद्देश्य शहर के ग्राहकों को पारंपरिक भारतीय कारीगरी के साथ आधुनिक डिजाइनों और बेहतर खरीदारी अनुभव की सुविधा उपलब्ध कराना है।


इंद्रिया का नया स्टोर शहर के प्रमुख खरीदारी क्षेत्र मालवीय नगर में रोशनपुरा चौराहे के पास स्थित है। इसे ग्राहकों को व्यक्तिगत और इमर्सिव शॉपिंग अनुभव देने के उद्देश्य से तैयार किया गया है। स्टोर में 37,000 से अधिक ज्वेलरी डिजाइन उपलब्ध हैं। कलेक्शन में दुल्हनों के लिए विशेष आभूषण, त्योहारों के लिए ज्वेलरी, कंटेम्पररी स्टेटमेंट पीसेज और रोजमर्रा में पहनने के लिए हल्के आभूषण शामिल हैं।


 पारंपरिक कारीगरी के साथ आधुनिक डिजाइन
कंपनी के हेड ऑफ मार्केटिंग सेल्स अमित आनंद ने बताया कि इंद्रिया के डिजाइन-फस्र्ट  दृष्टिकोण के अनुरूप स्टोर में पारंपरिक भारतीय कारीगरी और आधुनिक सौंदर्यशास्त्र का संयोजन देखने को मिलता है। कंपनी ने ग्राहकों की बदलती पसंद को ध्यान में रखते हुए ऐसे डिजाइन पेश किए हैं, जिन्हें विशेष अवसरों के साथ-साथ रोजमर्रा में भी पहना जा सकता है। स्टोर में कारीगरी रूम और ब्राइडल लाउंज जैसी सुविधाएं भी दी गई हैं। इनका उद्देश्य खासतौर पर दुल्हनों और परिवारों को ज्वेलरी चुनने के दौरान अधिक व्यक्तिगत अनुभव देना है।


 इंद्रिया के सीईओ संदीप कोहली ने कहा कि भोपाल में स्टोर की शुरुआत मध्य प्रदेश में कंपनी की उपस्थिति को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उनके मुताबिक, मध्य प्रदेश में आभूषण और उत्सवों के प्रति लोगों का गहरा जुड़ाव है, लेकिन ग्राहकों की पसंद में भी बदलाव आ रहा है। उन्होंने कहा कि आज आभूषण केवल शादी या विशेष अवसरों तक सीमित नहीं हैं, बल्कि लोग इन्हें रोजमर्रा में अपनी व्यक्तिगत शैली और पहचान व्यक्त करने के माध्यम के रूप में भी देख रहे हैं।

इंद्रिया का प्रयास भारतीय कारीगरी की परंपरा को आधुनिक डिजाइन और बेहतर खरीदारी अनुभव के साथ जोडऩा है। भोपाल में पहला स्टोर शुरू होने के साथ इंद्रिया मध्य भारत में अपनी मौजूदगी मजबूत करने की दिशा में आगे बढ़ रही है। कंपनी देशभर में अपने स्टोर नेटवर्क का विस्तार कर रही है और मध्य प्रदेश को अपनी विकास यात्रा के महत्वपूर्ण बाजारों में से एक मान रही है।