एवीएस न्यूज.उज्जैन
 ग्राम एवं पोस्ट फूप निवासी डॉ. गिरीश राजौरिया ने ज्योतिषशास्त्र के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करते हुए महर्षि पाणिनि संस्कृत वैदिक विश्वविद्यालय, उज्जैन से पी-एच.डी. (विद्यावारिधि) की उपाधि प्राप्त की है। उन्हें यह प्रतिष्ठित उपाधि विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में मध्य प्रदेश के राज्यपाल एवं विश्वविद्यालय के कुलाधिपति  मांगूभाई पटेल द्वारा प्रदान की गई।

डॉ. राजौरिया का शोध विषय “ज्योतिषशास्त्रदृष्ट्या अस्थिरोगाणाम् अनुशीलनात्मक अध्ययन” रहा। अपने शोध में उन्होंने ज्योतिषशास्त्र के दृष्टिकोण से अस्थि रोगों के कारणों, प्रभावों एवं उनके शास्त्रीय विश्लेषण का विस्तृत अध्ययन किया है।

शोध कार्य को ज्योतिष एवं स्वास्थ्य संबंधी अध्ययनों के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान माना जा रहा है। इसमें ज्योतिषीय सिद्धांतों और अस्थि रोगों के बीच संभावित संबंधों का गहन अध्ययन प्रस्तुत किया गया है।

डॉ. गिरीश राजौरिया की इस उपलब्धि पर क्षेत्र के शिक्षाविदों, सामाजिक संगठनों, मित्रों एवं शुभचिंतकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उनकी सफलता से विद्यार्थियों एवं शोधार्थियों को उच्च शिक्षा और अनुसंधान के क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी।