एवीएस न्यूज.भोपाल
आधार हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड, प्रधानमंत्री आवास योजना (पीएमएवाई) के तहत इंदौर में घर खरीदना बेहद आसान और किफायती बनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। सरकार की इस किफायती आवास योजना के प्रति जागरूकता बढ़ाने और होम लोन मिलने की प्रक्रिया को सरल करने के उद्देश्य से, कंपनी 5 और 6 जून को पूरे राज्यर में पीएमएवाई स्पॉट सेंक्शन कैंप आयोजित कर रही है। ये कैंप योग्य ग्राहकों को इस योजना के फायदों, सब्सिडी की पात्रता और आसान होम लोन प्रक्रिया को समझने में मदद करेंगे, जिससे भोपाल के साथ-साथ मध्य प्रदेश के अन्य बड़े शहरों और छोटे कस्बों के ग्राहकों को सीधा फायदा मिलेगा।


राज्य भर में फैले अपने 54 शाखाओं के विस्तृत नेटवर्क, जिसमें 'डीप इम्पैक्ट' शाखाएं भी शामिल हैं, के जरिए आधार वर्तमान में 26,859 से अधिक ग्राहकों को अपनी सेवाएं दे रहा है। पीएमएवाई पहल के माध्यम से, कंपनी आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्लूखएस), निम्न-आय वर्ग (एलआईजी), और मध्यम-आय वर्ग (एमआईजी) से जुड़े परिवारों को किफायती होम लोन समाधान देने और उन्हें अपने घर के सपने को सच करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाने के लिए प्रतिबद्ध है।


"सभी के लिए आवास" के दृष्टिकोण को ध्यान में रखते हुए, आधार इन विशेष पीएमएवाई स्पॉट सेंक्शन शिविरों के जरिए कम आय वाले परिवारों के लिए घर की पहुंच को और मजबूत कर रहा है। देश भर में पीएमएवाई-यू 2.0 के तहत 13.61 लाख से अधिक घर स्वीकृत किए जा चुके हैं, और यह योजना लगातार योग्य लाभार्थियों तक किफायती घर पहुंचाने का काम कर रही है।

इन कैंपों के माध्यम से, आधार ग्राहकों को उनकी पात्रता जांचने, जरूरी कागजी कार्रवाई और पीएमएवाई के फायदों को समझने में मदद करेगा। इसके साथ ही, जरूरी दस्तावेज जमा करने पर तुरंत होम लोन मंजूरी पत्र (सैंक्शझन लेटर) भी दिया जाएगा, जिससे घर खरीदने का यह सफर और भी तेज और आसान हो जाएगा।


ऋषि आनंद, मैनेजिंग डायरेक्टपर और सीईओ, आधार हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड ने कहा, "आधार हाउसिंग फाइनेंस में, हम पूरे भारत में वंचित और जरूरतमंद परिवारों के लिए किफायती घर खरीदने की राह को और आसान बनाना चाहते हैं। कम आय वाले आवासों पर सरकार की लगातार केंद्रित नीतियों और पीएमएवाई को मिली नई रफ्तार ने पहली बार घर खरीदने वालों के लिए औपचारिक होम लोन पाना बहुत आसान बना दिया है। हमारे स्पॉट सेंक्शन कैंप के माध्यम से, हमारा उद्देश्य होम लोन की पहुंच को सरल बनाना, जागरूकता बढ़ाना और उभरते बाजारों में घर का सपना देखने वाले लोगों को उनके अपने घर के सफर में हर संभव मदद करना है।"


अनिल नायर, चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर, आधार हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड ने कहा, "हमारे पीएमएवाई कैंपों में दी जाने वाली सब्सिडी के माध्यम से हमारा उद्देश्य पहली बार घर खरीदने वालों के वित्तीय बोझ को कम करना है, जिससे सीमित आय वाले लोगों के लिए भी अपना घर होना और आसान हो सके।"


पीएमएवाई भारत सरकार की एक बेहतरीन पहल है, जिसका उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्लूलएस) और निम्न-आय वर्ग (एलआईजी) के परिवारों को हर मौसम के अनुकूल पक्के मकान उपलब्ध कराकर उनके जीवन स्तर को सुधारना है। इस योजना के तहत पात्र लाभार्थी 1.80 लाख रुपये तक की ब्याज सब्सिडी का लाभ उठा सकते हैं।