छोटे किसानों की उपज और आय बढ़ाने बायर इंडिया प्रदेशभर में कर रहा कार्यशाला
भोपाल । बायर इंडिया मध्य प्रदेश के प्रमुख जिलों में किसानों के लिए कार्यशालाओं की एक श्रृंखला आयोजित कर रहा है। इन कार्यशालाओं में मक्का के महत्व जैसे खाद्य, चारा और सतत ईंधन के रूप को बताया जाएगा।
ये किसान-केंद्रित रोड शो बेतुल, छिंदवाड़ा, सिवनी, इंदौर, भोपाल, जबलपुर और रतलाम के गांवों में होंगे, जो छोटे किसानों की बेहतर उपज और आय बढ़ाने में बायर की प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं। 10 अक्तूबर से ही उपरोक्त जिले के गांवों में किसान बैठक की जा रही है। बैंक एक वैश्विक रूप से महत्वपूर्ण फसल है और यह भोजन, पशु आहार और औद्योगिक कच्चे माल का अहम स्रोत है।
भारत में मक्का खासतौर पर छोटे किसानों के लिए खाद्य सुरक्षा और ग्रामीण आजीविका में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
बायर की प्रमुख फसलों में से एक होने के नाते, मक्का नवाचार का एक बड़ा क्षेत्र है, जिसमें उच्च उपज देने वाली हाइब्रिड किस्में, जलवायु-प्रतिरोधी बीज और डिजिटल खेती के समाधान शामिल हैं। इन नवाचारों के जरिए, बायर का उद्देश्य पूरे भारत में सतत कृषि को बढ़ावा देते हुए मक्का किसानों की उत्पादकता और आय बढ़ाना है।
ये संवादात्मक,कार्यशालाएं किसानों को आधुनिक फसल प्रबंधन की पूरी जानकारी देंगी, जिससे उनकी उपज बढ़ेगी और मिट्टी स्वस्थ रहेगी। कार्यक्रम में खेत में सीधे लाइव प्रदर्शन दिखाए जाएंगे, ताकि किसान नई तकनीकें अपने अनुभव में देख सकें। इसके अलावा वे उन किसानों की सफलताओं की कहानियां सुनेंगे,जिन्होंने डेकाल्ब हाइब्रिड्स से बेहतर उपज पाई है। विशेषज्ञ टिकाऊ खेती के तरीके बताएंगे, जिससे किसान अधिक उत्पादन कर सकें और मिट्टी की सेहत भी बनाए रख सकें।
फार्मराइज एप के क्यूआर कोड आधारित रिवॉर्ड सिस्टम जैसी गतिविधियों के जरिए किसान इनाम जीत सकते हैं और बायर के कृषि नेटवर्क से जुड़े रह सकते हैं।
बायर इंडिया बांग्लादेश और श्रीलंका के क्लस्टर कमर्शियल लीड मोहन बाबू ने कहाकि बायर में हमारा उद्देश्य हर किसान को सही जानकारी, तकनीक और फसल समाधान देकर सशक्त बनाना है, ताकि वे अधिक स्थायी और लाभदायक खेती कर सकें। कार्यशालाओं में, किसान डेकाल्ब की रबी हाइब्रिड किस्मों के बारे में भी जानेंगे, जो विविध बुवाई परिस्थितियों के अनुकूल होने, बेहतरीन स्थिरता और उच्च गुणवत्ता वाले अनाज के लिए जानी जाती हैं। ये हाइब्रिड किस्में किसानों को दीर्घकालिक स्थिरता सुनिश्चित करते हुए अपनी उपज को बेहतर बनाने में मदद करने के लिए डिजाइन की गई हैं।

