भोपाल। ग्‍लोबल टेक्‍नोलॉजी लीडर लेनोवो ने राजधानी में अपने नए एआई-पावर्ड कंज्‍यूमर पोर्टफोलियो का प्रदर्शन किया,जो कि गेमिंग और रिमोट प्रोडक्टिविटी में नए मानक स्थापित कर रहा है। इस शोकेस में प्रीमियम योगा स्लिम 7 आई ऑरा एडिशन, बहुपयोगी योगा टैब प्लस, 5जी-इनेबल्‍ड आइडिया टैब प्रो, और शक्तिशाली लीजन जेन 10 लाइनअप शामिल थे।

इस शोकेस का मुख्य आकर्षण लेनोवो का विस्तारित एआई पीसी पोर्टफोलियो था, जिसका नेतृत्व योगा स्लिम 7 आई ऑरा एडिशन ने किया। इंटेल के साथ मिलकर बनाये गए इस प्रीमियम लैपटॉप में शानदार डिजाइन, बेजोड़ प्रदर्शन और प्रोफेशनल्‍स, क्रिएटर्स और रोजमर्रा के यूजर्स के लिए बेहतरीन फीचर्स पेश किए गए हैं। एआई इसके केंद्र में होने की वजह से, ऑरा एडिशन पीसी कंप्यूटिंग को बेहतर उत्पादकता, दक्षता और वास्तव में लचीला अनुभव देकर और बेहतर बनाता है। 


लेनोवो इंडिया के सेल्‍स हेड (नॉर्थ एवं ईस्‍ट) के सेल्स हेड और जीएम, राघवेंद्र अरावीति ने कहाकि हमारे नए एआई-पावर्ड उत्पादों के साथ, हम लोगों की अपेक्षाओं को नए सिरे से परिभाषित कर रहे हैं - चाहे वह क्रिएटर्स के लिए स्मार्ट परफॉर्मेंस हो, छात्रों के लिए शानदार अनुभव हो, या गेमिंग प्रेमियों के लिए अगले स्तर की गेमिंग। भोपाल में इन नए प्रोडक्‍ट्स को दिखाना हमारे क्षेत्रीय विकास के फोकस और भारत भर में ग्राहकों के लिए स्मार्ट तकनीक को और सुलभ बनाने की हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। मध्यप्रदेश में मजबूत रिटेल उपस्थिति के साथ लेनोवो ने क्षेत्र भर में 25 स्टोर तक विस्तार किया है, जो क्षेत्रीय विकास को बढ़ावा देने और पहुंच को बढ़ाने की अपनी प्रतिबद्धता को दिखाता है। ग्राहक चुनिंदा मेट्रो शहरों में चार घंटे तक की एक्सप्रेस डिलीवरी का लाभ भी उठा सकते हैं।

 
नया लीजन जेन 10 लाइनअप, जिसमें लीजन प्रो 7i, प्रो 5i, 7i और 5i शामिल हैं, इंटेल® कोर™ अल्ट्रा 9 275HX प्रोसेसर और NVIDIA® GeForce RTX™ 5090 24GB ग्राफिक्स के साथ शानदार गेमिंग अनुभव देता है। लेनोवो के LA3 + LA1 एआई चिप्स से लैस, यह सीरीज़ रीयल-टाइम ऑप्टिमाइज़ेशन देती है, जो हाई फ्रेम रेट, कम देरी और भारी उपयोग के दौरान भी बेहतरीन गेमप्ले सुनिश्चित करती है। गेमर्स और क्रिएटर्स दोनों के लिए बनाए गए, लीजन डिवाइस ताकत को पोर्टेबिलिटी और वर्सेटिलिटी के साथ संतुलित करते हैं।
लीजन रेंज के साथ, लेनोवो ने LOQ जेन 10 सीरीज़ भी प्रदर्शित की, जिसे नए और महत्वाकांक्षी गेमर्स के लिए डिज़ाइन किया गया है, जो अधिक किफायती दामों में शक्तिशाली प्रदर्शन चाहते हैं। नवीनतम इंटेल® और AMD प्रोसेसर के साथ NVIDIA® GeForce RTX™ ग्राफिक्स से लैस, LOQ लाइनअप में एआई-एन्‍हैंस्‍ड गेमिंग, आधुनिक थर्मल्स और ड्यूरेबल डिज़ाइन दी गई है, जो इसे लेनोवो के गेमिंग इकोसिस्टम में प्रवेश के लिए आदर्श बनाता है।