एवीएस न्यूज.भोपाल 
भारत की डिजिटल और क्रिएटिव अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, सूचना प्रौद्योगिकी विभाग, मध्यप्रदेश शासन के अंतर्गत मध्यप्रदेश स्टेट इलेक्ट्रॉनिक्स डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एमपीएसईडीसी ) ने गेम डेवलपर एसोसिएशन ऑफ इंडिया (जीडीएआई ) के साथ एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं। इस कोलब्रेशन का उद्देश्य मध्यप्रदेश में गेमिंग और गेम डेवलपमेंट इकोसिस्टम को बढ़ावा देने और विकसित करने के लिए एक कोलब्रेटिव फ्रेमवर्क तैयार करना है।
यह सहयोग मध्यप्रदेश में एक समर्पित गेमिंग इनक्यूबेटर की स्थापना की दिशा में नींव तैयार करेगा, जिसे एमपीएसइडीसी द्वारा सहयोग और जीडीएआई की राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञता के मार्गदर्शन में संचालित किया जाएगा। यह साझेदारी उभरते स्टूडियोज़ और गेमिंग स्टार्टअप्स के लिए क्षमता का निर्माण, मेंटरशिप प्रोग्राम, स्किल डेवलपमेंट, मार्केट एक्सेस और इंडस्ट्री कनेक्ट इनिशिएटिव पर भी केंद्रित होगी।
कोलब्रेशन के बारे में बोलते हुए, संजय दुबे, अपर मुख्य सचिव, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग, मध्यप्रदेश शासन ने कहा, “मध्यप्रदेश उभरती तकनीकों के क्षेत्र में नवाचार को आगे बढ़ाने में हमेशा अग्रणी रहा है। इस साझेदारी के माध्यम से, हम राज्य को गेम डेवलपमेंट टैलेंट और क्रिएटिव उद्यमिता के नए हब के रूप में स्थापित करना चाहते हैं। एमपीएसईडीसी की इंफ्रास्ट्रक्चर क्षमता और GDAI के इंडस्ट्री लीडर्स के साथ मिलकर, हमें विश्वास है कि हम गेमिंग प्रोफेशनल्स और स्टूडियोज़ की नई पीढ़ी को तैयार कर पाएंगे, जो वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा कर सके।”
गेम डेवलपर एसोसिएशन ऑफ इंडिया (GDAI) के चेयरपर्सन, श्रीधर मुप्पिडी ने कहा, “मध्यप्रदेश सरकार के साथ यह साझेदारी भारत के गेमिंग विकास को मेट्रो शहरों से आगे ले जाने की दिशा में एक निर्णायक कदम है। मध्यप्रदेश में अपार रचनात्मक और तकनीकी क्षमता छिपी है, और इस सहयोग के माध्यम से हम स्थानीय प्रतिभा को विकसित करने, जमीनी स्तर पर इंटरप्योनरशिप्व को प्रोत्साहित करने और वैश्विक उद्योग मानकों के अनुरूप रोजगार अवसरों को बढ़ाने का लक्ष्य रखते हैं। हमारा दृष्टिकोण छोटे शहरों और कस्बों के डेवलपर्स को इंफ्रास्ट्रक्चर, मेंटरशिप और मार्केट एक्सेस देकर सशक्त बनाना है। उभरती तकनीकों में मध्यप्रदेश की सक्रिय पहल सराहनीय है, और राज्य के गेमिंग भविष्य को आकार देने में GDAI को गर्व है। 
एमओयू के तहत एमपीएसईडीसी  राज्य में इंफ्रास्ट्रक्चर की सुविधा, विभिन्न विभागों से समन्वय और संबंधित हितधारकों की सहभागिता के लिए नोडल एजेंसी के रूप में कार्य करेगा। जीडीएआई  तकनीकी विशेषज्ञता, मेंटरशिप और इंडस्ट्री लिंक प्रदान करेगा, जिससे प्रस्तावित गेमिंग इनक्यूबेटर की स्थापना और संचालन को सुदृढ़ दिशा मिलेगी। दोनों संगठन एकसाथ मिलकर से वर्कशॉप, हैकाथॉन और जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित करेंगे ताकि मध्यप्रदेश में गेमिंग इकोसिस्टम का विस्तार हो सके।
प्राइमस पार्टनर्स के मैनेजिंग डायरेक्टर, समीर जैन ने कहाकि हम जीडीएआई  और मध्यप्रदेश सरकार के साथ मिलकर एक स्ट्रक्चर्ड इनक्यूबेशन फ्रेमवर्क तैयार करने को लेकर उत्साहित हैं, जो स्थानीय क्रिएटर्स को सशक्त बनाएगा और राज्य के गेमिंग इकोसिस्टम को गति देगा। यह पहल रचनात्मक क्षमता को स्थायी उद्यमों में बदलने और अगली पीढ़ी के गेम स्टूडियोज़ के लिए मध्यप्रदेश को एक महत्वपूर्ण भूमि बनाने का प्रयास है। 

मध्यप्रदेश वर्ल्ड लेवल गेमिंग इनोवेशन का लांच पैड बन सकता 
ब्रोकन बल्ब स्टूडियो के संस्थापक, आकाश रॉय ने कहा कि मध्यप्रदेश से एक होमग्रोन गेम स्टूडियो होने के नाते, हम इस पहल को हमारे जैसे स्टार्टअप्स के लिए एक रियल गेम-चेंजर के रूप में देखते हैं। पहली बार ऐसा फ्रेमवर्क तैयार हो रहा है जिसमें मेंटरशिप, इंफ्रास्ट्रक्चर और पॉलिसी सपोर्ट, ठीक वही शामिल है जिसकी युवा स्टूडियोज़ को देश और दुनिया के दर्शकों के लिए बड़ा सोचने और बनाने के लिए आवश्यकता है। सरकार और उद्योग को एक साथ काम करते देखना बेहद उत्साहजनक है। उचित समर्थन के साथ, मध्यप्रदेश वर्ल्ड लेवल गेमिंग इनोवेशन का लॉन्चपैड बन सकता है।
लक्ष्य 2035 तक 10 बिलियन डॉलर के एक्सपोर्ट ड्रिवन गेमिंग इंडस्ट्री का निर्माण का 
यह एमओयू भारत की व्यापक गेमिंग विज़न 2035 रोडमैप का एक महत्वपूर्ण पड़ाव है, जिसका लक्ष्य 2035 तक 10 बिलियन डॉलर के एक्सपोर्ट ड्रिवन गेमिंग इंडस्ट्री का निर्माण करना है। यह साझेदारी गेम डिज़ाइन, डेवलपमेंट और पब्लिशिंग में सस्टेनेबल अवसरों के निर्माण के लिए सरकार और इंडस्ट्री स्टेकहोल्डर के बीच बढ़ती सामंजस्य को मजबूत करती है, जिससे भारत वैश्विक गेमिंग सेक्टर में एक प्रमुख शक्ति बन सके।