भोपाल में  औद्योगिक डीजल 113 रु. और प्रीमियम पेट्रोल 116 रुपए के पार हुआ  


एवीएस न्यूज.भोपाल


  इंडस्ट्रियल, जनरेटर, बॉयलर और भारी मशीनों में इस्तेमाल होने वाले औद्योगिक डीजल के दाम और प्रीमियम पेट्रोल के दाम में तेल कंपनियों ने मूल्य वृद्धि की है।

दाम में हुई बढ़ोत्तरी के बाद राजधानी भोपाल में इंडस्ट्रियल सेक्टर सहित अन्य बड़े बॉयलर को सप्लाई होने वाले डीजल में 22 रुपए की मूल्य वृद्धि हुई है तो प्रीमियम पेट्रोल के दाम में 2 रुपए 9 पैसे की वृद्धि दर्ज हुई।

मध्यप्रदेश पेट्रोल पंप ऑनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय सिंह ने बताया कि इस मूल्य वृद्धि के बाद राजधानी भोपाल में बड़े बॉयलर को सप्लाई होने वाला डीजल 113 रुपए प्रति लीटर और प्रीमियम पेट्रोल के दाम 116 रुपए से अधिक हो गए हैं। जबकि नार्मल डीजल 93 रुपए 2 पैसे और सादा पेट्रोल 106 रुपए  49 पैसे प्रति लीटर के दाम पर ही है।