शासन और उद्योग जगत के बीच एक सशक्त सेतु बनकर कार्य करूंगा:  हिमांशु


आत्माराम सोनी..भोपाल


मध्यप्रदेश के प्रदेश के उद्योग एवं व्यापार जगत की शीर्षस्थ संस्था फेडरेशन ऑफ मध्यप्रदेश चेंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के अध्यक्ष पद पर हिमांशु खरे के निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। उनके अध्यक्ष बनने पर प्रदेश के उद्योग एवं व्यापार जगत में हर्ष और नई आशाओं का वातावरण है। 
उनके नेतृत्व से उद्योग एवं व्यापार क्षेत्र को नई दिशा मिलने की अपेक्षा जताई जा रही है। जबलपुर स्थित उद्योगपति हिमांशु खरे के अनुभव दूरदर्शिता एवं सक्रिय कार्यशैली को देखते हुए व्यापारी एवं उद्योगपति आशांवित हैं कि वे प्रदेश के आर्थिक विकास को गति प्रदान करेंगे।


अनुकूल नीतियों का निर्माण और बुनियादी अधोसंरचना के ढांचे में सुधार के प्रयास पर विशेष जोर 
 इस अवसर उन्होंने  बताया कि वे उद्योग एवं व्यापार जगत की अपेक्षाओं को पूर्ण करने हरसंभव प्रयास करेंगे। हिमांशु खरे ने बताया कि  फेडेरेशन की प्राथमिकताओं के बारे में कहाकि प्रदेश में ईज ऑफ डूइंग बिजनेस को और अधिक सरल एवं पारदर्शी बनाना, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योगों को प्रोत्साहन एवं संरक्षण प्रदान करना, औद्योगिक निवेश को आकर्षित करने के लिए अनुकूल नीतियों का निर्माण और बुनियादी अधोसंरचना के ढांचे में सुधार के प्रयास पर विशेष जोर दिया जाएगा। 


 

विशेष योजनाओं का क्रियान्वयन, प्रक्रियाओं को सरल एवं डिजिटल बनाने पर दिया जाएगा जोर 
खरे ने कहाकि निर्यात को बढ़ावा देने के लिए विशेष योजनाओं का क्रियान्वयन और व्यापारियों से संबंधित प्रशासनिक प्रक्रियाओं को सरल एवं डिजिटल बनाना एजेंडा में शामिल है। उन्होंने कहा कि वे शासन एवं उद्योग जगत के बीच एक सशक्त सेतु बनकर कार्य करेंगे और प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में औद्योगिक विकास को संतुलित रूप से आगे बढ़ाएंगे।

 
 

फेडरेशन  प्रदेश के आर्थिक सशक्तिकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा 
प्रदेश के उद्योग एवं व्यापारिक संगठनों ने विश्वास व्यक्त किया है कि हिमांशु खरे के नेतृत्व में फेडेरेशन ऑफ मध्यप्रदेश चेबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री प्रदेश के आर्थिक सशक्तिकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा और मध्यप्रदेश को एक अग्रणी औद्योगिक राज्य बनाने की दिशा में सार्थक प्रयास होंगे। इस अवसर पर प्रदेश के प्रमुख औद्योगिक व्यापारिक संस्थाओं ने हिमांशु खरे को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

न्यूज़ सोर्स : फेडेरेशन ऑफ मध्यप्रदेश चेबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री