मप्र के एमएसएमई प्रतिनिधियों का दो दिवसीय एक्सपोजर विजिट 7 तक
एवीएस न्यूज.भोपाल
विश्व बैंक द्वारा सपोर्टेड भारत सरकार की आरएएमपी (रेजिंग एंड एक्सलेरेटिंग एमएसएमई परफॉरमेंस) योजना के अंतर्गत मध्यप्रदेश लघु उद्योग निगम, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग, मध्यप्रदेश शासन द्वारा फार्मास्यूटिकल सेक्टर के एमएसएमई प्रतिनिधियों के लिए हैदराबाद स्थित फार्मा एसईजेड क्लस्टर का दो दिवसीय एक्सपोजर विजिट 5 नवंबर से 7 नवंबर 2025 को आयोजित किया जा रहा है।
इस एक्सपोजर विजिट का उद्देश्य मध्यप्रदेश के एमएसएमई उद्यमों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की विनिर्माण प्रक्रियाओं, अनुपालन मानकों एवं नवाचार आधारित औद्योगिक प्रथाओं का प्रत्यक्ष अनुभव प्रदान करना है। प्रतिभागी उद्योग विशेषज्ञों से संवाद कर सहयोग, तकनीकी हस्तांतरण एवं विक्रेता विकास के अवसरों को समझेंगे।
प्रतिनिधि दल हैदराबाद के फार्मा एसईजेड क्लस्टर में स्थित प्रमुख इकाइयों जैसे ऑरोबिंदो फार्मा लि., हेटेरो लैब्स लि., यूजिया फार्मा (यूजिया एसईजेड प्रा. लि.) तथा अन्य अग्रणी फार्मास्यूटिकल उद्योगों का भ्रमण करेगा। यह पहल राज्य के एमएसएमई उद्यमों की प्रतिस्पर्धात्मकता, तकनीकी क्षमता एवं बड़े उद्योगों से जुड़ाव को सशक्त करेगी और फार्मा क्षेत्र में मध्यप्रदेश की औद्योगिक प्रगति को नई दिशा देगी।

