एवीएस न्यूज .भोपाल

 विजय नगर स्थित महामृत्युंजय मंदिर में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के द्वितीय दिवस पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। प्रसाद सेवक अर्जुन वाधवानी ने जानकारी देते हुए बताया कि भक्तिमय वातावरण में श्रद्धालुओं ने कथा श्रवण कर धर्म लाभ प्राप्त किया।

कथावाचिका साध्वी मंजरी प्रिया जी ने शुकदेव जी के जन्म प्रसंग, देवर्षि नारद जी के पूर्व चरित्र एवं महाराजा परीक्षित की कथा का विस्तारपूर्वक वर्णन किया। कथा के दौरान भजनों की मधुर प्रस्तुतियों ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया और भक्तजन भक्ति रस में झूम उठे।

कथा के अंत में माही सबधाणी एवं उनकी टीम द्वारा भगवान शिव विवाह की मनमोहक झांकी प्रस्तुत की गई, जिसने उपस्थित श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। झांकी के साथ ही कथा का समापन भक्तिमय वातावरण में हुआ।