प्रगतिशील पैनल की अपील- चेंबर के मेंबरों का वोट किसी व्यक्ति या समूह का नहीं, भोपाल के व्यापार की दिशा करेगा तय
एवीएस न्यूज.भोपाल
यह चुनाव केवल किसी व्यक्ति या समूह का नहीं, भोपाल के व्यापार की दिशा तय करने का है। मतभेद नहीं , एकजुटता ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है। अत: सब मिलकर भोपाल के व्यापार को मजबूत, स्थिर और विश्वसनीय नेतृत्व दें।

यह अपील प्रगतिशील पैनल के तेजकुलपाल सिंह पाली सहित इस बैनर तले विभिन्न पदों पर चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों ने व्यापारियों की शीर्ष संस्था भोपाल चेंबर ऑफ कॉमर्स के व्यापारिक सदस्यों की है।

प्रगतिशील पैनल की अध्यक्षता कर रहे और अध्यक्ष पद के प्रत्याशी तेजकुलपाल सिंह पाली ने कहाकि मैं चेंबर का पूर्व अध्यक्ष एवं वरिष्ठ व्यापारी, यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हूँ कि हर व्यापारी की बात सुनी जाए और हर निर्णय निष्पक्षता के साथ लिया जाए।
यह वह मंच है जहां विश्वास बनता है, सभी की आवाज़ सुनी जाती है और व्यापार की दिशा तय होती है। इसका नेतृत्व गरिमा, संतुलन और पूर्ण निष्पक्षता के साथ होना चाहिए, ताकि हर व्यापारी गर्व और भरोसे के साथ चेंबर से जुड़ा महसूस करें। प्रत्याशियों ने कहाकि हम नारों से नहीं, नतीजों से बोलेंगे, हर समस्या पर खुलकर साथ चलेंगे। चुनाव नहीं, बदलाव का है यह अवसर, अत: प्रगतिशील पैनल इन सब के लिए प्रतिबद्ध है।

