चेंबर चुनाव: 200 नामांकन फॉर्म का वितरण, अभी सिर्फ 2 फॉर्म जमा
फॉर्म जमा करने की अंतिम तारीख 11 जनवरी शाम 5 बजे तक
एवीएस न्यूज .भोपाल
व्यापारियों की शीर्ष संस्था भोपाल चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के वर्तमान चुनाव प्रक्रिया (चुनाव वर्ष 2026 ) के तहत बीत तीन दिनों (6-7-8 तक ) में बतौर प्रत्याशी के लिए भागीदारी दर्ज कराने कुल 200 नामांकन फॉर्म का वितरित हुआ। जिसमें से शुक्रवार यानी 9 जनवरी को कार्यकारणी प्रत्याशी के सिर्फ 2 फॉर्म जमा हुए।

पर्यवेक्षक डॉ. पीसी कोठारी ने बताया की गुरूवार को फार्म वितरण का अंतिम दिन रहा। जबकि फार्म जमा करने के तारीख 9 जनवरी यानि शुक्रवार से शुरू हुई। नामाकंन फॉर्म जमा करने की अंतिम तारीख 11 जनवरी 2026 को शाम 5 बजे तक सुनिश्चित है।
उन्होंने बताया फॉर्म जमा करने के पहले दिन शुक्रवार को 200 वितरित फॉर्म में से सिर्फ 2 फॉर्म कार्यकारिणी सदस्य प्रत्याशी के लिए जमा हुए हैं। पर्यवेक्षक डॉ.कोठारी ने बताया कि नामांकन पत्र के साथ उम्मीदवार अपना, प्रस्तावक एवं अनुमोदक का पहचान पत्र लगाना होगा और नामांकन पत्र करते समय उम्मीदवार की उपस्थिति आवश्यक रहेगी। प्राप्त नामांकन पत्रों के बाद दो दिन नामांकन की जांच 12 और 13 जनवरी 2026 को की जाएगी।
कोठारी के अनुसार मतदान 1 फरवरी 2026 को मानस भवन, पॉलिटेक्निक चौराहा, श्यामला हिल्स, भोपाल में सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक होगा। वहीं मतगणना 2 फरवरी 2026 को सुबह 8 बजे से प्रारंभ होगी जो परिणाम घोषित होने तक चलेगी।

