मणिपाल हॉस्पिटल में दुर्लभ टीबी हृदय जटिलता से मिली नई जिंदगी
कोलकाता। मणिपाल हॉस्पिटल साल्टलेक में हृदय से जुड़ी टीबी की एक दुर्लभ जटिलता वाले मरीज को बचाया गया है, जहां एक युवा मरीज को हृदय में टीबी से संबंधित दुर्लभ जटिलताओं के कारण जीवन-घातक स्थिति का सामना करना पड़ रहा था, जिसका सफल इलाज मणिपाल के डॉक्टरों ने किया।
हावड़ा की 32 वर्षीय महिला, जो अपनी चौथी गर्भावस्था में थीं और जिनकी 3 पूर्व की डिलीवरी बिना किसी जटिलता के हुई थी, को 1 सितम्बर 2025 को मणिपाल हॉस्पिटल साल्टलेक लाया गया। उन्हें डॉ. नंदिनी चक्रवर्ती, कंसल्टेंट ऑब्स्टेट्रिशियन, मणिपाल हॉस्पिटल साल्टलेक की देखरेख में भर्ती किया गया, जब उन्हें अचानक और गंभीर श्वसन-कष्ट (डिस्प्निया) की समस्या हुई। हालाँकि वह नियमित रूप से एक सरकारी अस्पताल में फॉलो-अप कर रही थीं, उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए मणिपाल हॉस्पिटल में तत्काल उन्नत हस्तक्षेप की आवश्यकता पड़ी।

