बेंगलुरु। टोयोटा किर्लोस्कर मोटर (टीकेएम) ने अपने लोकप्रिय फैमिली व्हीकल, टोयोटा रूमियन में महत्वपूर्ण सुधार की घोषणा की है। कंपनी का यह कदम इसकी मजबूत सुरक्षा नीति और ग्राहकों पर सबसे ज्‍यादा ध्‍यान देने के इसके नजरिए  से मेल खाता है।

टीकेएम ने रूमियन के सभी वैरिएंट में छह एयरबैग्‍स पेश किए हैं। अब सभी वैरिएंट में संपूर्ण सुरक्षा के लिए दो फ्रंट एयरबैग, दो साइड एयरबैग और दो कर्टेन शील्ड एयरबैग मिलेंगे,जो विभिन्न ड्राइविंग परिस्थितियों में ड्राइवर और यात्रियों के लिए अधिकतम सुरक्षा सुनिश्चित करते हैं।

टोयोटा ने टॉप वी ग्रेड में टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (टीपीएमएस) पेश किया है। टोयोटा रूमियन आकर्षक डिजाइन के साथ 7-सीटर की सुविधा को जोड़ता है। इसकी प्रीमियम क्रोम ग्रिल, प्रोजेक्टर हेडलैंप, एलईडी टेल लैंप और ड्यूल-टोन अलॉय व्हील इसे आधुनिक परिवारों के लिए स्टाइलिश बनाते हैं। रूमियन में अंदर ड्युल टोन केबिन, लचीली 60:40 स्प्लिट दूसरी पंक्ति की सीटें, रेक्‍लाइनिंग तीसरी पंक्ति की सीटें, दूसरी और तीसरी पंक्ति के लिए एसी, और ढेर सारा सामान रखने की जगह इसे आरामदायक और बहुउपयोगी बनाती हैं।