मकर संक्रांति : भोपाल में 100 टन गुड़ ,सौ से ड़ेढ़ सौ टन तिल और12 से 15 ट्रक शक्कर की रोजाना की खपत
मकर संक्रांति कल, गुड़, तिल,शक्कर की निकली मांग
बीते साल की तुलना में इस बार कीमतों में गिरावट
एवीएस न्यूज. भोपाल
मकर संक्रांति का पर्व 14 जनवरी को मनाई जाएगी। इसके पूर्व राजधानी के बाजारों में गुड़ और तिल की मांग काफी बढ़ गई है। बाजार जानकारों के अनुसार बीते साल की तुलना में इस बार मकर संक्रांति गुड़,तिल सहित शक्कर के दाम नीचे हैं। गुड़, तिल सहित शक्कर में शहरी और देशावरी दोनों ही प्रकार की ग्राहकी अच्छी होने से राजधानी भोपाल में गुड़ की 100 टन,तिल की सौ से ड़ेढ़ सौ टन और शक्कर की 12 से 15 ट्रक रोजाना की खपत हो रही है।
गुड़ की दाम बीते साल की अपेक्षा 20 रुपए किलो कम
बाजार जानकार रमाकांत तिवारी ने बताया कि स्थानीय थोक बाजार जुमेराती, हनुमानगंज, आजाद मार्केट में गुड़ की दाम बीते साल की अपेक्षा 20 रुपए किलो कम है। गत वर्ष गुड़ मंडी में 60 से 65 रुपए किलो के भाव था जो वर्तमान में 35 से 40 रुपए किलो है।
आवक उत्तरप्रदेश और मध्यप्रदेश से
इसकी आवक उत्तरप्रदेश और मध्यप्रदेश से हो रही है। वहीं तिल जो बीते साल 240 से 280 रुपए किलो रहा, वह 130 से 140 रुपए किलो है इसकी आवक मध्यप्रदेश के अलावा महाराष्ट्र, छिंदवाड़ा, बैतूल सहित मालवा क्षेत्र से हो रही है। जबकि शक्कर की आवक 15 से 16 गाड़ी रोजाना की है। स्थानीय थोक बाजार में शक्कर 40 से 41 रुपए किलो है। जो बीते साल 45 से 46 रुपए किलोग्राम के भाव थी। बाजार जानकारों के अनुसार मांग बढ़ने के बावजूद कीमतें काफी स्थिर बनी हुई हैं।

विभिन्न तरह के तिलकुट से सजे शहर के बाजार
आगामी 14 जनवरी को लेकर भोपाल के विभिन्न क्षेत्र के लगभग सभी बाजार तिलकुट की दुकान सज गए है, वहीं आजाद मार्केट में तिलकुट की दर्जनों दुकानें ग्राहकों को अपनी ओर आकर्षित कर रही है। बाजार में कटोरी तिलकुट, अनारकली तिलकुट, अनारकली गुड का तिलकुट, गुड़ का चापड़ी तिलकुट, चापड़ी चीनी का स्पेशल तिलकुट, स्पेशल तिलकुट, काला तिल का लड्डू लोगों के खूब मन भा रहा है।

