मंत्री राकेश सिंह ने बिन्दुवार चर्चा के बाद शीघ्र निराकरण करने का आश्वासन दिया 


भोपाल। मप्र संयुक्त अभियंता संघर्ष मोर्चा का प्रतिनिधिमंडल अपनी समस्याओं के समाधान के लिए लोक निर्माण विभाग के मंत्री राकेश सिंह से मुलाकात की। मप्र संयुक्त अभियंता संघर्ष मोर्चा के इं. अनिल जैन, सचिव ने बताया कि अभियंताओं की समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिनिधि मण्डल के द्वारा दिए गए ज्ञापन पर मंत्री राकेश सिंह ने बिन्दुवार चर्चा के बाद शीघ्र निराकरण करने का आश्वासन दिया है।
 

         प्रतिनिधि मण्डल ने मंत्री को अवगत कराया कि मोर्चा औचक निरीक्षण का विरोध नहीं कर रहे हैं, हमारा असहयोग औचक निरीक्षण के नाम पर मैदानीय अमलों की हो रही प्रताड़ना के विरूद्ध है। चर्चा के दौरान इं. रविन्द्र सिंह कुशवाह, संरक्षक ने कहा कि वर्तमान परिवेष में विभाग में तकनीकी अमले की कमी एंव संविदाकार द्वारा अनुबंधों की शर्तों के पूर्ण पालन न करने के कारण कार्य के क्रियान्वन में व्यावहारिक कठीनाइयों को दूर किया जाए एंव इं. कपिल त्यागी, अध्यक्ष ने कहा कि अभियंताओं की क्षमता के अनुरूप ही कार्य लिया जाए। विभाग में भय का वातावरण निर्मित हुआ है, जबकि मैदानीय अमले को संरक्षण की आवश्यकता है। मंत्री राकेश सिंह ने मोर्चे के बिन्दुओं पर सकारात्मक निराकरण करने का आश्वासन दिया है। केपीएस राणा, प्रमुख अभियंता, मोर्चे के समस्त शैली समस्याओं के निराकरण के लिए निर्देशित किया गया। शनिवार को रविंद्र भवन में आयोजित क्षमता विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम में लोक निर्माण विभाग के मंत्री , मोर्चा के सदस्यों को आश्वसत करेंगे। इस अवसर पर प्रमुख रूप से इं. मनोज श्रवण, इं. सत्येन्द्र शर्मा, इं. मनोज पाठक, इं. मनोज जैन, इं. पुष्पेन्द्र जैन, इं. मनोज रिछारिया आदि उपस्थित रहें।

न्यूज़ सोर्स :