केंद्रीय पर्यावरण मंत्री से मिला ऑल इंडिया मोटर एंड गुड्स ट्रांसपोर्ट का प्रतिनिधिमंडल
भोपाल। ऑल इंडिया मोटर एंड गुड्स ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन ने नेतृत्व में व्यापारियों का एक प्रतिनिधिमंडल पर्यावरण मंत्री मंजिंदर सिंह सिरसा से मिला। एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेंद्र कपूर ने बताया कि पर्यावरण मंत्री ने वह कर दिखाया, जो पिछली सरकारें अनेक गुहार के बावजूद नहीं कर सकी थीं। 10 साल पुरानी डीजल गाड़ियों व 15 साल पुरानी पेट्रोल गाड़ियों को जबरन स्क्रैप करने और सड़क से हटाने के आदेश पर सुप्रीम कोर्ट में दिल्ली सरकार द्वारा तत्काल हस्तक्षेप किया और इस पर रोक लगा दी। कपूर ने बताया कि इसके अतिरिक्त सीएक्यूएम के उस आदेश पर भी चर्चा हुई, जिसके 1 नवंबर 25 से दिल्ली में बीएस-6 से नीचे मानक वाले डीजल वाहनों का संचालन बंद होना है।
इस दरिमयान मंत्री ने बताया कि वाहन उम्र से नहीं, बल्कि गलत रख-रखाव से प्रदूषण करते हैं। यदि वाहनों में रेट्रो-फिटमेंट फिल्टर किट लगा दिया जाए तो वे लगभग 75 फीसदी तक बीएस-6 मानक के बराबर उत्सर्जन करते हैं।
मंत्री ने आश्वासन दिया कि इस स्टडी की पूर्ण रिपोर्ट को सुप्रीम कोर्ट व सीएक्यूएम के समक्ष सशक्त तरीके से रखा जाएगा। ट्रांसपोर्ट व्यवसायियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। ट्रांसपोर्ट व्यवसायियों के हितों की रक्षा के प्रति उनके संकल्प के प्रति कृतज्ञता जताई। इस मौके पर प्रतिनिधिमंडल में अरविंदर सिंह, अरुण बंसल, पुनीत मेहता, ईश्वर गिरी, इंद्रबीर सिंह, अनिल गुरेजा, गुलशन कुमार, देवराज बवेजा, मुकेश सचदेवा, अजय शर्मा, चंद्र भूषण गुप्ता, भगवान बंसल, बलदेव गुप्ता व तुषारकांत कोठारी शामिल रहे।

