एसएसआई मंत्रा की ‘मेड इन इंडिया’ सर्जिकल रोबोट यात्रा मप्र पहुंची
भोपाल। मंत्रा एम ‘मेड इन इंडिया’ सर्जिकल रोबोट यात्राको राजस्थान में सफलतापूर्वक पूरा करने के बाद भारत की पहली मोबाइल टेली-रोबोटिक सर्जरी युनिट अपने तीसरे चरण में भारत के दिल- मध्य प्रदेश में पहुंच गई है, जहां भोपाल के एचईआर हॉस्पिटल में युनिट का प्रदर्शन किया गया।
डॉक्टर, मेडिकल के छात्र, हेल्थकेयर कर्मचारी एवं आम लोग बड़ी संख्या में युनिट को देखने के लिए इकट्ठा हुए कि किस तरह आधुनिक रोबोटिक सर्जरी को रिमोट तरीके से भी गाईड किया जा सकता है। यात्रा के पहले दिन मंत्राएम के साथ भोपाल की पहली टेलीसर्जरी को अंजाम दिया गया। यह प्रक्रिया डॉ प्रिया भावे चित्तावर (रिप्रोडक्टिव मेडिसिन, आईवीएफ), संस्थापक एवं मैनजिंग डायरेक्टर एचईआर हेल्थ हॉस्पिटल, भोपाल ने पूरी की।
इस आयेाजन ने रियल-टाईम, सर्जिकल सहयोग की बढ़ती व्यवहारिकता का प्रदर्शन किया। सर्जरी की सफलता हेल्थकेयर की चुनौतियों को हल करने में रोबोटिक प्रक्रिया की व्यवहारिकता को दर्शाती है। डॉ.विश्वा पास्कल श्रीवास्तव, एमडी एवं सीईओ- एपीएसी, एसएस इनोवेशन्स इंटरनेशनल ने कहाकि यह ऐतिहासिक पल दर्शाता है कि जब इनोवेशन और प्रयोजन मिलते हैं, तो कुछ भी संभव हो सकता है। यह आधुनिक सर्जिकल केयर को सुलभ बनाने में उल्लेखनीय योगदान दे रहा है, खासतौर पर उन क्षेत्रों में जहां विशेषज्ञों की सेवाएं सीमित हैं।

