अब मंडी शुल्क की चोरी और अवैध माल परिवहन पर वाहन होंगे राजसात
मंडी बोर्ड प्रबंध संचालक के इस आदेश से मंडी शुल्क चोरी करने वालों में मचा हडक़ंप आत्माराम सोनी ..भोपाल
कृषि उपज मंडी समितियों द्वारा फिलहाल अवैध व्यापार को नियंत्रण के लिए वाहन जप्ती की कार्रवाई कर 5 गुना मंडी शुल्क, प्रशमन कार्रवाई की कर माल परिवहन करने वाले वाहन और माल को छोड़ा दिया जाता है, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। मध्य प्रदेश राज्य कृषि विपणन बोर्ड के प्रबंध संचालक कुमार पुरुषोत्तम ने निर्देश जारी किया है कि मंडी शुल्क की चोरी करने वाले कृषि उपज का अवैध परिवहन करने पर वाहन की जप्ती कर माल को राजसात करने की कठोर कार्रवाई की जाएं।

गौरतलब है कि मंडी बोर्ड प्रबंध संचालक के उक्त आदेश के परिपालन में जबलपुर संभाग की बिछिया मंडी द्वारा गत दिवस एक वाहन (क्रमांक यूपी 93 -डीटी 9001) को निरीक्षण के दौराना पकड़ा। जिसमें कि कृषि उपज मूंगफली दाना लगभग 350 क्विंटल का अवैध परिवहन फर्जी दस्तावेज बनाकर कर किया जा रहा था। न्यायाधीश रमेश रंजन की कोर्ट ने भी जप्त कृषि उपज को राजसात कर नीलाम के दिए आदेश
अत: मंडी के उडऩदस्ते आमले ने उक्त वाहन को पकडक़र वाहन को जप्त किया और जप्ती के उपरांत माल मालिक मनीष सिंह पिता शेर सिंह निवासी भिंड द्वारा प्रशमन के लिए दिए गए आवेदन को दरकिनार कर मंडी समिति ने प्रबंध संचालक के आदेश अनुसार राजसत की कार्रवाई के लिए प्रकरण न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। न्यायालय में प्रस्तुत आवेदन पर प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश रमेश रंजन चौबे की कोर्ट ने अपने आदेश से जप्त कृषि उपज को राजसात कर नीलाम करने के आदेश जारी किए।
नीलामी से मंडी समिति मिली बतौर मंडी शुल्क के रूप में 28 लाख रुपए की राशि
उल्लेखनीय है न्यायालय द्वारा दिए गए उक्त आदेश के परिपालन में 13 जनवरी 2026 को जप्त कृषि उपज मूंगफली को नीलाम हुई। जिस पर मंडी समिति को मंडी शुल्क के रूप में 28 लाख रुपए की राशि मिली। ज्ञात हो कि यदि मंडी समिति प्रशमन बनाकर जप्त कृषि उपज को छोड़ देती तो मंडी समिति को मात्र 1 लाख 40 हजार रुपए प्राप्त मिलते। इस प्रकार की कठोर कार्रवाई होने से मंडी क्षेत्र में अवैध व्यापार करने वालों में हडक़ंप मच गया है।
उक्त कार्रवाई प्रभावी रूप से प्रदेश की सभी मंडियों में संपादित होगी
मध्य प्रदेश राज्य कृषि विपणन बोर्ड के सहायक संचालक योगेश नागले ने बताया कि अवैध व्यापार नियंत्रण और मंडी शुल्क चोरी को रोकने मंडी बोर्ड एमडी के आदेश का पालन मंडी समितियों द्वारा कृषि उपजों अवैध परिवहन पर कार्रवाई प्रभावी रूप से संपादित होती रहेगी। उन्होंने बताया कि इसी प्रकार के अन्य दो मामलों में सागर संभाग की मंडी समितियां द्वारा भी कार्रवाई की गई है, जिसमें जप्त कृषि उपज की नीलामी की कार्रवाई शीघ्र की जाएगी।

