भोपाल। मध्यप्रदेश राज्य कृषि विपणन बोर्ड भोपाल द्वारा प्रवृत्त ई-मंडी एप को तथा एमपी फार्म गेट एप को नई दिल्ली स्थित इंडिया हैबिटैट सेंटर के सिल्वर ओक हॉल में प्रतिष्ठित स्कोच अवॉर्ड 2025  दिया गया। दोनों एप्लीकेशन एनआईसी भोपाल द्वारा विकसित की गई है।  

पुरस्कार प्रोफेसर एस महेंद्र देव अध्यक्ष प्रधानमंत्री आर्थिक सलाहकार परिषद, एनके सिंह अध्यक्ष 15वें वित्त आयोग भारत सरकार, डॉ.पिंकी आनंद वरिष्ठ अधिवक्ता उच्चतम न्यायालय नई दिल्ली, डॉ.एम रामचंद्रन पूर्व सचिव भारत सरकार तथा समीर कोचर अध्यक्ष स्कॉच ग्रुप के कर कमलों द्वारा दिया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। उक्त पुरस्कार प्रबंध संचालक कुमार पुरुषोत्तम के निर्देश पर मुशर्रफ सुल्तान वरिष्ठ तकनीकी निदेशक एनआईसी भोपाल, योगेश नागले सहायक संचालक मंडी बोर्ड भोपाल तथा डॉ निरंजन सिंह द्वारा ग्रहण किया गया। 

 

32 लाख से अधिक कृषक योजना से सीधे जुडक़र लाभ ले रहे
ई-मंडी एप्लीकेशन- यह एक एंड्रॉयड एप्लीकेशन है। मंडी प्रांगण में प्रवेश से लेकर नीलामी, तौलग् भुगतान तथा अनुज्ञा की कार्यवाही का रियल टाइम कंप्यूटराइजेशन है। ई-मंडी योजना प्रदेश की सभी 259 मंडियों में क्रियाशील है।   वर्तमान तक 32 लाख से अधिक कृषक योजना से सीधे जुडक़र लाभ ले रहे हैं।  

उक्त एप का उपयोग कर 8.5 लाख से अधिक कृषकों द्वारा 8.5 लाख मेट्रिक टन से अधिक विभिन्न कृषि उपज विक्रय की गई
एमपी फार्म गेट एप- एक एंड्रॉयड बेस्ड एप्लीकेशन हैग् जिसे किसान अपने एंड्राइड मोबाइल पर नि:शुल्क डाउनलोड कर अपने दाम पर अपने घर, खलियान, गोदाम से अपनी कृषि उपज को बेचने में सक्षम हुआ है। किसानों को ऐसी सुविधा उपलब्ध कराने वाला पूरे भारत में मध्य प्रदेश इकलौता राज्य है। उक्त एप का उपयोग कर 8.5 लाख से अधिक कृषकों द्वारा 8.5 लाख मेट्रिक टन से अधिक विभिन्न कृषि उपज विक्रय की गई है।