कृषि मंत्री की अध्यक्षता में मंडी बोर्ड में हुई वार्षिक बजट बैठक
एवीएस न्यूज. भोपाल
मध्य प्रदेश राज्य कृषि विपणन मंडी बोर्ड की वार्षिक बजट बैठक (बोर्ड) बैठक अध्यक्ष एवं कृषि मंत्री एदल सिंह कंसाना की अध्यक्षता में हुई। बैठक में निशांत बरबड़े सचिव किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग , आयुक्त सह प्रबंध संचालक कुमार पुरुषोत्तम , देवेंद्र पी सिंह ज्वाइंट कमिश्नर सहकारिता, मंडी बोर्ड सदस्य अरुण सोनी ऑनलाइन जुड़े।
इस मौके पर अनुराग सक्सेना अपर प्रबंध संचालक, आरआर अहिरवार अपर संचालक, मधुकर पवार अधीक्षण यंत्री , भारत भूषण सिंह चौधरी अधीक्षण यंत्री, योगेश नागले सहायक संचालक तथा मंडी बोर्ड के अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

