उच्च पद प्रभार मिलने पर मंडियों कर्मचारियों और मंडी बोर्ड ऑफिसर्स एसो.ने मंडी बोर्ड के एमडी का जताया आभार

मंडी बोर्ड में 245 कर्मचारियों का कद बढ़ा, 17 सचिवों को उच्च पद का दायित्व
एवीएस न्यूज.भोपाल
एग्रीकल्चर मंडी बोर्ड ऑफिसर्स एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष अंगिरा प्रसाद पांडेय सहित भोपाल कृषि उपज मंडियों सहित प्रदेशभर की मंडियों के सेवारत मंडी कर्मचारियों ने उच्च पद प्रभार सौपें जाने जारी आदेश को लेकर मंडी बोर्ड के आयुक्त सह प्रबंध संचालक कुमार पुरषोत्तम का आभार जताया है। ज्ञात हो कि मध्यप्रदेश राज्य कृषि विपणन (मंडी) बोर्ड ने अपने 245 कर्मचारियों को उच्च पद प्रभार (प्रभार) सौंपा है। मंडी बोर्ड के एमडी द्वारा उठाए गए इस कदम से उच्च पद प्रभार बढ़ने से मंडियों सहित अन्य कर्मचारियों की कमी पूरी हो सकेगी।
8 अफसरों को सचिव 'ब' से 'अ' संवर्ग का प्रभार सौंपा गया
जारी आदेश के अनुसार 8 अफसरों को सचिव 'ब' से 'अ' संवर्ग का प्रभार सौंपा गया। इनमें ऋतु गढ़वाल, योगेश नागले, ओमप्रकाश खेड़े, रस्सू वसूनिया, अर्चना ठाकुर, रजनी वर्मा, हिम्मत सिंह जवरा तथा अरविंद कुमार परिहार शामिल हैं। इनके अलावा मंडी सचिव 'स' से 'ब' के पद पर 17अफसर तो मंडी निरीक्षक संवर्ग को सचिव 'स' संवर्ग का प्रभार सौंपा गया है। इसमें 86 कर्मचारियों को फायदा मिलेगा।
134 सहायक उप निरीक्षकों को मंडी निरीक्षक संवर्ग का प्रभार सौंपा गया
वहीं नए आदेश के मुताबिक 134 सहायक उप निरीक्षकों को मंडी निरीक्षक संवर्ग का प्रभार सौंपा गया। उल्लेखनीय है कि कर्मचारियों की नई भर्ती नहीं होने तथा कमी को देखते हुए वर्तमान में कार्यरत कर्मचारियों और अधिकारियों को उच्च पद का प्रभार सौंपा गया है।
नए आदेश से प्रदेश के किसानों को भी फायदा होगा
एग्रीकल्चर मंडी बोर्ड ऑफिसर्स एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष अंगिरा प्रसाद पांडेय ने कहा है कि नए आदेश से प्रदेश के किसानों को भी फायदा होगा। उन्होंने कहाकि मंडी बोर्ड आयुक्त सह प्रबंध संचालक कुमार पुरुषोत्तम ने यह निर्णय मंडी बोर्ड के काम को सुचारू बनाने के लिए लिया है जो कर्मचारियों के हित में उठाया गया सराहनीय कदम है।

