एवीएस न्यूज.भोपाल


मार्च-अप्रैल 2026 में त्योहारों और बैंक अवकाश के कारण राजधानी भोपाल सहित मध्यप्रदेश की कृषि उपज मंडियों में 27 मार्च से 3 अप्रैल तक नीलामी कार्य बंद रहें।  हालांकि इस बीच मंडियां 1 दिन 31 मार्च को खुलेगी। इस प्रकार कृषि उपज मंडियों में 27मार्च  से 3 अप्रैल2026 तक 7 दिन कृषि उपज नीलामी पूर्णत: बंद रहेगी।

भोपाल ग्रेन मर्चेंट एंड ऑयल सीड्स एसोसिएशन के अध्यक्ष हरीश ज्ञानचंदानी और प्रवक्ता संजीव जैन ने बताया कि  27 मार्च को रामनवमीं, 28 मार्च को बैंक अवकाश , 29 मार्च को रविवार , 30 मार्च को महावीर जयंती के चलते मंडी नीलाम कार्य बंद रहेगा, तो 1 अप्रैल 2026 को वार्षिक लेखाबंदी, 2 अप्रैल को हनुमान जयंती और 3 अप्रैल को बैंक अवकाश होने के कारण कृषि उपज मंडी में नीलामी कार्य नहीं होगा।

 संजीव जैन ने बताया कि 31 मार्च मंगलवार को मंडी में नीलाम होगा। इसके बाद 4 अप्रैल शनिवार को भोपाल गल्ला मंडी नीलामी कार्य के लिए खुलेगी।