मेला भूमि पर संत के चरण पड़े हैं..मेला पवित्र हो गया: मनमोहन अग्रवाल
एवीएस न्यूज . भोपाल
मध्य प्रदेश का एक प्रतिष्ठित और विश्वसनीय संस्था जो नेत्र स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में सक्रिय ओर अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस और नवीन तकनीक से सुसज्जित सेवा सदन नेत्र चिकित्सालय हिरदाराम नगर (बैरागढ़) जीव सेवा संस्थान के अध्यक्ष सिद्ध भाऊ की उपस्थिति में टीटी नगर दशहरा मैदान के कार्यक्रम में एक सादे समारोह में भोपाल मेला उत्सव समिति के अध्यक्ष मनमोहन अग्रवाल ने स्लिट लैंप इमेजिंग सिस्टम नेत्रालय को समर्पित किया।
इससे पहले मेला समिति का ऑफिस में दीप प्रज्वलित कर अध्यक्ष मनमोहन अग्रवाल ने कहा आज मेला परिसर में संत के चरण पड़े हैं.. मेला पवित्र हो गया। उन्होंने कहा कि मेला समिति द्वारा सेवा सदन नेत्र चिकित्सालय को इससे बड़ी और अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस मशीन दी जायेगी। मेरा आप सभी से अनुरोध है कि आप मेला घूमने अपने परिवार के साथ आए। इस अवसर पर सिद्ध भाऊ मैं अपने आशीष वचन ने कहा कि कहा मैं मेला समिति की सभी को बधाई देता हूं उन्होंने इस परोपकारी कार्य में हमें भी अपना भागीदार बनाया। उन्होंने कहा कि इस दुनिया में आंख के सिवा कुछ भी नहीं है... आंखें तो ज्ञान है..।
प्रदेश का सबसे बड़ा नेत्र हॉस्पिटल होगा जो 5 एकड़ में बन रहा
स्लिट लैंप इमेजिंग सिस्टम के संबंध में सेवा सदन के डायरेक्टर प्रशासन निदेशक डॉक्टर कुशल धर्मानी ने बताया कि यह एक आधुनिक मशीनरी से मरीजों को बहुत फायदा होगा। इसके बाद महेश दयारमानी ने सेवा सदन के नए अस्पताल के संबंध में बताया कि एयरपोर्ट रोड पर बनने वाले नए अस्पताल के बारे में बताया कि ये प्रदेश का सबसे बड़ा नेत्र हॉस्पिटल होगा जो 5 एकड़ में बन रहा है यह भी बताया कि यह आधुनिक सुविधाओं से लेस होगा और यह मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा हॉस्पिटल होगा।

मेला समिति स्वास्थ्य के क्षेत्र में लगातार प्रगति कर काम कर रही है
इसके बाद मेला समिति के महामंत्री सुनील जैनाविन ने बताया कि मेला समिति द्वारा सबसे पहले स्वास्थ्य शिविर लगाया इसके बाद लगातार मेला समिति स्वास्थ्य के क्षेत्र में लगातार प्रगति कर काम कर रही है। इस अवसर पर मेला समिति के उपाध्यक्ष राजेश जैन, संतोष अग्रवाल, अशोक गुप्ता, अनुपम अग्रवाल, राजकुमार जौहरी, विमल भंडारी, वीरेन्द्र जैन, डॉ योगेश मुखारिया, डॉ महेश गुप्ता,चंदू सोनी, ओपी खुराना, सुमित गर्ग पास मौजूद थे।
सेवा सदन नेत्र चिकित्सालय को स्लिट लैंप इमेजिंग सिस्टम दिया गया
मेला समिति के महामंत्री सुनील जैनाविन ने बताया कि भोपाल मेला उत्सव समिति द्वारा समय-समय पर धार्मिक और सामाजिक कार्य भी किए जाते हैं इसी कड़ी में आज सेवा सदन नेत्र चिकित्सालय को स्लिट लैंप इमेजिंग सिस्टम दिया गया। स्लिट लैंप में यह एक विशेष माइक्रोस्कोप है जो एक तेज रोशनी का उपयोग करके आंख की संरचनाओं को करीब से देखने में मदद करता है। जिससे आंखों को रोगियों को राहत मिलेगी। यह सिस्टम यह नेत्र रोग विशेषज्ञ को आंख के विभिन्न हिस्सों की विस्तृत छवियां प्रदान करता है, जिससे बीमारियों का सटीक निदान संभव होता है।
मेले में दिव्यांग बच्चों के लिए कई शिविर आयोजित किए
मेला समिति के महामंत्री सुनील जैनाविन ने बताया कि भोपाल उत्सव मेले में दिव्यांग बच्चों के लिए कई शिविर आयोजित किए गए हैं, जिनमें सेरेब्रल पाल्सी (जन्मजात विकलांगता) और बाल अस्थि रोगों के लिए आयोजित किया गया था। और इसमें बच्चों की जांच कर मुफ्त परामर्श दिया गया। इसके अलावा, कृत्रिम अंग वितरण शिविर भी आयोजित किए जाते हैं।

