बोट क्लब रोड पर चल रही अग्निवीर भर्ती रैली
भोपाल । राजधानी में मुख्यमंत्री निवास के गेट नंबर 1 से वन विहार तक बोट क्लब रोड पर 12 दिन के लिए वाहनों की एंट्री पर रोक लगी है। क्योंकि वायु सेना अग्निवीर भर्ती रैली चल रही है। यह भर्ती रैली 15 जुलाई से शुरू है आज भर्ती रैली का तीसरा दिन है। यह आयोजन 16 जुलाई तक चलेगा। स
- गेट नंबर 2 से मार्ग डायवर्ट
अग्निवीर भर्ती रैली के दौरान सुबह चार घंटे के लिए मार्ग डायवर्ट है। यातायात पुलिस की ओर से वन विहार जाने वालों के लिए वैकल्पिक रूट की व्यवस्था की है। पुलिस के मुताबिक गेट नंबर 2 से प्रवेश की व्यवस्था की गई है। यह व्यवस्था सुबह के लिए रहेगी।

