भोपाल और आसपास के इलाकों के निवासी अब ए के हॉस्पिटल, टॉप एन टाउन के सामने न्यू मार्केट, मालवीय नगर, भोपाल में हर महीने के चौथे शुक्रवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक डॉ. मुखर्जी से परामर्श ले सकते हैं। अपॉइंटमेंट और ओपीडी संबंधी जानकारी के लिए +91-81030 67091 पर संपर्क कर सकते हैं।

एवीएस न्यूज. भोपाल

भोपाल देश के प्रमुख मल्टी स्पेशियलिटी क्वाटर्नरी केयर अस्पतालों में शामिल मेदांता द मेडिसिटी गुरुग्राम, जिसे लगातार छह वर्षो से न्यूज़वीक द्वारा भारत का सर्वश्रेष्ठ निजी अस्पताल चुना जा रहा है, अब अपने सुपर स्पेशियलिटी उपचार को भोपाल तक विस्तार कर रहा है।
मेदांता में रीनल बिमारियों से जुड़ी बेहतरीन विशेषज्ञ सेवाएं 29 नवम्बर 2025 से भोपाल में उपलब्ध हैं। मेदांता गुरुग्राम के सीनियर डायरेक्टर, नेफ्रोलॉजी, डॉ. देबब्रत मुखर्जी की अगुवाई में यह मासिक ओपीडी आयोजित की जाएगी। इसमें गुर्दे से जुड़ी जटिल समस्याओं के लिए परामर्श और आधुनिक इलाज उपलब्ध कराया जाएगा।
मेदांता का किडनी ट्रांसप्लांट कार्यक्रम राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी कामयाबियों के लिए जाना जाता है। यहां एबीओ कम्पेटिबल, एबीओ इंकम्पेटिबल, तथा जीवित, सम्बंधी व मृतक से ट्रांसप्लांट किया जाता है। इसके अलावा विभाग में गंभीर देखभाल वाली किडनी चिकित्सा, किडनी की बायोप्सी, एवी फिस्टुला सर्जरी, डायलिसिस कैथेटर प्रवेश और एडवांस् डायलिसिस प्रक्रियाओं की पूरी सुविधा उपलब्ध है। इस पहल का उद्देश्य यह है कि गंभीर मरीजों को बड़े शहरों तक यात्रा न करनी पड़े और उन्हें आधुनिक जांच और उपचार अपने ही क्षेत्र में आसानी से मिल सके। 
मेदांता में रीनल बीमारी से जुड़ी सुविधाएं देश की सबसे उन्नत व्यवस्थाओं में मानी जाती हैं। यहां ट्रांसप्लांट से पहले किए जाने वाले मूल्यांकन से लेकर सर्जरी, ट्रांसप्लांट के बाद की देखभाल, और मरीज के सामान्य जीवन में लौटने तक सभी चरण एक ही व्यवस्था के अंतर्गत सुव्यवस्थित ढंग से पूरे किए जाते हैं। यह कार्यक्रम किडनी की अंतिम स्तर तक की बीमारियों से जूझ रहे मरीजों के लिए जीवन को फिर से आगे बढ़ाने का नया अवसर प्रदान करता है।   
इस पहल पर अपनी राय रखते हुए मेदांता गुरुग्राम के सीनियर डायरेक्टर, नेफ्रोलॉजी, डॉ. देबब्रत मुखर्जी ने कहा, “भोपाल में मेदांता का यह कदम हमारे उस संकल्प को और मजबूत करता है कि रीनल बिमारियों और ट्रांसप्लांट से जुड़ी देखभाल की बेहतर व्यवस्था केवल महानगरों तक सीमित न रहे। हमारा प्रयास है कि मरीजों को समय पर जांच, लगातार देखभाल और लंबे समय का इलाज एक ही जगह पर मिल सके।

भोपाल और आसपास के इलाकों के निवासी अब ए के हॉस्पिटल, टॉप एन टाउन के सामने न्यू मार्केट, मालवीय नगर, भोपाल में हर महीने के चौथे शुक्रवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक डॉ. मुखर्जी से परामर्श ले सकते हैं। अपॉइंटमेंट और ओपीडी संबंधी जानकारी के लिए +91-81030 67091 पर संपर्क कर सकते हैं।