एवीएस न्यूज..भोपाल


टैक्स लॉ बार एसोसिएशन भोपाल के संपन्न हुए दो वर्षीय चुनाव में संस्था के सदस्यों ने परिवर्तन की लहर लाई। कुशल नेतृत्व के लिए अधिवक्ता मनोज पारख को अध्यक्ष निर्वाचित किया। अब जल्द ही उनके द्वारा नई कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। 


नवनिर्वाचित एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज पारख ने कहाकि कि आगामी दो वर्ष के लिए जो मेनिफेस्टो निर्धारित है उसमें विभिन्न उल्लेखनीय कार्यों को समाहित किया गया है। जिसमें- यह कि भोपाल में जीएसटी अपीलेट बोर्ड की जानकारी एवं उसमें भाग लेने वाले हमारे मेंबर्स को किस तरह तैयारी करके अपने केस को प्रेजेंट करना है। उसकी जानकारी स्टडी सर्किल के माध्यम से उपलब्ध कराई जाएगी। आईसीएआई, एआईएफटीपी, एमपीटीएलबीए, बीटीपीए, आईटीपीए की भोपाल, मध्य प्रदेश एवं राष्ट्रीय शाखाओं के साथ समन्वय बना कर राष्ट्रीय स्तर के वक्ता उपलब्ध करवाकर उनसे ज्ञान अर्जित करना। जिसके लिए हमारा प्रमुख प्रयास रहेगा।


 पारख ने कहा कि हमारा यह भी प्रयास होगा कि जूम मीटिंग के द्वारा भी सेमिनार एवं स्टडी सर्किल आयोजित करना ताकि सदस्यों के समय का अधिकतम उपयोग हो सके। साथ ही आईसीएआई , बीटीपीए एवं अन्य संस्थाओं के साथ समन्वय बना कर साथी सदस्यों को आयकर, टीडीएस, गुड्स एवं सर्विस टैक्स, कर्मचारी भविष्य निधि एवं अन्य कानून के एकाउंटिंग के दिन के कार्य से संबंधित प्रावधानों पर कार्यशाला का आयोजन करवाकर सदस्यों का ज्ञानवर्धन करना प्रमुख कार्यों में से एक रहेगा। इसके अलावा स्पोर्ट्स एक्टिविटी के तहत जो एक्टिव मेंबर्स हैं उन सभी के साथ मिलकर विभिन्न खेल की गतिविधियों को भी करवाने का प्रयास रहेगा। 


नवनिर्वाचित अध्यक्ष मनोज पारख ने कहाकि भोपाल के बाहर होने वाले सेमिनार्स में हम प्रयास करेंगे कि अपने भोपाल की तरफ से भी कुछ सदस्य साथ मिलकर प्रतिनिधित्व करें।  सदस्यों की मांग पर भारत में या भारत के बाहर आरआरसी रखने का भी विचार है। संस्था में वर्तमान में जितने भी स्पीकर्स ने अपना सहयोग प्रदान किया है उनके साथ नए स्पीकर्स को भी मौका दिया जाएगा।


इसके अलावा संस्था में अपनी परिवर्तन पैनल के दो सदस्यों ने उपाध्यक्ष एवं सचिव पद पर वर्तमान में रहते हुए सभी पदाधिकारी एवं कमिटी मेंबर्स के साथ मिलकर जो अच्छे स्टडी सर्कल्स एवं सेमिनार का आयोजन किया गया था, ठीक उसी तरह यह भविष्य में भी करने के प्रयास किए जाएंगे। जिससे संस्था और बेहतर स्थिति में आ सके और सबका साथ मिलें एवं संस्था का और विकास सुनिश्चित हो सके।

उन्होंने कहाकि हर कार्यक्रम में नए-नए सदस्यों को भी मौका देने का विचार नई कार्यकारिणी का है।  हम नए-नए साथियों से मिलकर उनके साथ‌ विभिन्न कार्य करवाने का प्रयास करेंगे।   

 

 संस्था में वर्ष 2026 -2028 तक चुने गए पदाधिकारी इस प्रकार से है।

अध्यक्ष,अधिवक्ता मनोज पारख  

उपाध्यक्ष , सीए मयंक अग्रवाल 
उपाध्यक्ष, सीए अंकुर अग्रवाल 
सचिव, अधिवक्ता धीरज अग्रवाल 
सह सचिव, अधिवक्ता संदीप चौहान
कोषाध्यक्ष, अधिवक्ता दीपेश भंडारी