एवीएस न्यूज.भोपाल
होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को अब 19 किलो वाल कॉर्शियल सिलेंडर अब 2757 रुपए में मिलेगा। क्योंकि तेल विपणन कंपनियों द्वारा इसकी कीमत में मूल्य वृद्धि कर दी है।  

अत: राजधानी भोपाल में 9.50 रु.की मूल्य वृद्धि के साथ में अब यह सिलेंडर 2,757 रुपए  में मिलेगा, जो पहले यानी अगस्त में  2,747.50 रुपए थी।

एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर्स आरके गुप्ता ने बताया कि जनवरी 2026 से अब तक भोपाल में कमर्शियल एलपीजी  सिलेंडर करीब 1,056 रुपए महंगा हो चुका है। जनवरी में 19 किलो के सिलेंडर की करीब कीमत 1,696 रुपए थी, जो सितंबर में बढ़कर 2,757 रुपये हो गई है।  
 

होटल-रेस्तरां कारोबारियों की बढ़ेगी लागत
कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है। ऐसे में सिलेंडर की कीमत में बढ़ोतरी सीधे उनकी परिचालन लागत को प्रभावित करती है।

इस साल मई और जून में हुई भारी बढ़ोतरी के बाद जुलाई-अगस्त में मिली राहत के बावजूद सितंबर में फिर कीमत बढ़ने से कारोबारियों पर अतिरिक्त लागत का दबाव बढ़ा है। वहीं घरेलू 14.2 किलो के एलपीजी सिलेंडर की कीमत में सितंबर में कोई बदलाव नहीं किया गया है। भोपाल में घरेलू सिलेंडर 947.50 रुपए में ही मिलेगा।