सीईओ प्रीतेश जोशी ने फहराया भोपाल दुग्ध संघ परिसर में तिरंगा
भोपाल। राजधानी के हबीबगंज स्थित भोपाल सहकारी सांची दुग्ध संघ के परिसर मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रीतेश जोशी ने ध्वाधीनता दिवस 15 अगस्त पर ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। इस मौके पर संघ अधिकारी और कर्मचारी मौजूद है।
सीइओ प्रीतेश जोशी इस मौके पर भोपाल दुग्ध संघ / सांची दुग्ध संघ परिवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की सपने के अनुसार हर घर तिरंगा की अपील करते हुए शुद्धता, स्वच्छता, सुदृढ़ता, कर्तव्यनिष्ठा की शपथ दिलाई।
इसके साथ ही सीईओ श्री जोशी ने अधिकारियों और कर्मचारियों से नवाचार सुझाव की अपील करते हुए भोपाल दुग्ध संघ हितैषी सुझाव देने वालों को सांची कप प्रदान कर सम्मानित किया।

