सीईओ जोशी के सभी प्रस्ताव अनुमोदित, संघ ने अर्जित किया 8.64 करोड़ का शुद्ध लाभ
भोपाल। एमपी स्टेट कोआपरेटिव डेयरी फेडरेशन लिमिटेड (एमपीसीडीएफ) भोपाल से संबद्ध भोपाल सहकारी दुग्ध संघ मर्यादित, भोपाल की 43वीं वार्षिक साधारण सभा आयोजित हुई। सभा की अध्यक्षता प्रशासक, भोपाल सहकारी दुग्ध संघ मर्यादित, भोपाल के प्रतिनिधि प्रकाश नायक अतिरिक्त अनुविभागिय अधिकारी द्वारा की गई। संघ के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, प्रीतेश जोशी द्वारा वार्षिक साधारण सभा में रखे गए प्रस्तावों का पर अनुमोदन प्राप्त किया गया।

- दुग्ध उत्पादकों को 485 करोड़ रुपए का भुगतान
इस अवसर पर भोपाल सहकारी दुग्ध संघ के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रीतेश जोशी ने बताया कि वर्ष 2024-25 में 2110 सहकारी दुग्ध समितियों के माध्यम से औसतन 3.15 लाख किलोग्राम प्रतिदिन दूध का संकलन किया गया एवं अभी तक की सर्वोच्च कय दर 840 रूपए प्रति किलोग्राम फेट दुग्ध उत्पादको को उपलब्ध कराते हुए रूपए 485 करोड़ रुपए का भुगतान दुग्ध उत्पादको को किया गया। सहकारी दुग्ध समितियों द्वारा राशि रूप, 8.64 करोड़ का शुद्ध लाभ अर्जित किया गया।
- 3.02 लाख लीटर प्रतिदिन दूध पैकेट्स का विक्रय
भोपाल सहकारी दुग्ध संघ के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रीतेश जोशी ने सभा में बताया कि संघ द्वारा वर्ष के दौरान शहरी उपभोक्ताओं को औसतन 3.02 लाख लीटर प्रतिदिन स्थानीय बाजार में पैकेट्स में दूध विक्रय किया गया। इसके साथ-साथ डेयरी संयंत्र में निर्मित सांची ब्राण्ड के दुग्ध उत्पाद स्थानीय उपभोक्ताओं की मांग अनुरूप उपलब्ध कराये गये। भारतीय खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा दुग्ध संघ को ‘ए प्लस’ श्रेणी दी गई। निर्धारित 106 में 103 अंक दुग्ध संघ द्वारा अर्जित किए। उन्होंने ने बतायाकि संघ के संचालित 318 कृत्रिम गर्भाधान केन्द्रों द्वारा 1.33 लाख कृत्रिम गर्भाधान वर्ष के दौरान सम्पादित किये गये। भोपाल दुग्ध संघ के प्रशिक्षण केन्द्र में समय-समय पर शिक्षण, प्रशिक्षण एवं अभिप्रेरण कार्यक्रम के अंतर्गत 434 दुग्ध समिति सदस्यों, कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जाकर लाभांवित किया गया।

