चेंबर चुनाव पर लगी मुहर, नंवबर से चुनाव प्रक्रिया शुरू,दिसंबर में मतदान , अध्यक्ष पाली ने चेंबर की उपलब्धियां बताई
आत्माराम सोनी. भोपाल
व्यापारियों और व्यापारिक संगठनों की शीर्ष संस्था भोपाल चेंबर ऑफ कॉमर्स इंडस्ट्रीज की वार्षिक साधारण सभा अध्यक्ष तेजकुलपाल सिंह पाली आयोजित हुई। सभा चेंबर के लगभग 200 से अधिक सदस्य मौजूद रहे।
अध्यक्ष तेजकुलपाल सिंह पाली ने भोपाल चेंबर की समस्त गतिविधियों का विवरण प्रस्तुत किया। उन्होंने साढ़े तीन वर्ष के अपने कार्यकाल के दौरान किए गए कार्यों का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया और टीम का भी आभार प्रकट किया। उन्होंने बताया कि इस कार्यकाल के दौरान सभी का अटूट समर्थन प्राप्त रहा। सभी के सहयोग से चेंबर में कई उपलब्धियां हासिल की।

सभा में चेंबर चुनाव कराए जाने से पर सर्व सम्मति से निर्णय हुआ कि 1 नवंबर 2025से चुनाव प्रक्रिया शुरू हो जाएगी और चुनाव के लिए मतदान दिसंबर 2025 में हुए। हालांकि चुनाव प्रक्रिया की घोषणा चेंबर सचिव द्वारा नहीं की गई। लेकिन साधारण सभा में चुनाव प्रक्रिया की शुरूआत 1 नवंबर से शुरू करने की घोषणा की गई। इस बार होने वाले चेंबर के चुनाव में 3 पदों में वृद्धि की गई है। अबकी चुनाव में 1 अध्यक्ष, 4 उपाध्यक्ष, 1 महामंत्री, 3 मंत्री, 1 कोषाध्यक्ष और दो कोषाध्यक्ष सहित 24 कार्यकारिणी सदस्यों के लिए चुनाव होंगे।

साढ़े तीन साल में 580 नए सदस्य बने, 1850 सक्रिय सदस्य
भोपाल चेंबर में उनके कार्यकाल के दौरान अभी तक लगभग 580 नए सदस्य बने। आगामी भोपाल चेंबर के चुनाव को ध्यान में रखते हुए आज की तारीख तक भोपाल चेंबर के पास लगभग 1850 सक्रिय सदस्य हैं। जिन्हें मतदान करने का अधिकार मिलेगा।
- चेंबर के कोष में 1.34 करोड़ रुपए अधिक की राशि आरक्षित
इनके कार्यकाल के दौरान आज तक में सबसे ज्यादा राशि गतिविधि शुल्क एवं नवीन सदस्यता के रूप में एकत्रित की गई है। भोपाल चेबर करोड़पति हो गया है क्योंकि भोपाल चेंबर में कुल 1 करोड़ 34 लाख 8 हजार रुपए राशि चेंबर के कोषालय में आरक्षित है। उन्होंने कई सामाजिक एवं व्यापारिक समस्याओं के मुद्दों के बारे में अवगत करवाया। वार्षिक साधारण सभा में भोपाल चेंबर के महामंत्री आदित्य मनिया जैन ने भी अपना उद्बोधन दिया।
- सदस्यों की मौजूदगी में ऑडिट रिपोर्ट प्रस्तुत
वार्षिक साधारण सभा के एजेंडे में सबसे प्रमुख वित्त वर्ष 2024 -25 का अंकेक्षण रिपोर्ट (ऑडिट रिपोर्ट) प्रस्तुत करना शामिल था। इस कार्य को भोपाल चेंबर के कोषाध्यक्ष कृष्ण कुमार बांगड़ एवं भोपाल चेंबर द्वारा चयनित चार्टर्ड अकाउंटेंट विनोद जोशी ने उपस्थित समस्त सदस्यों के समग्र विस्तार से ऑडिट रिपोर्ट प्रस्तुत किया। उपस्थित सभी सदस्यों द्वारा बजट रिपोर्ट को सर्वसम्मति से एक स्वर में ताली बजाकर बजट रिपोर्ट को अनुमोदित किया। इसी वार्षिक साधारण सभा के दौरान चेंबर ऑफ कामर्स के उपाध्यक्ष सुनील जैन 501, आकाश गोयल, पार्षद प्रियंका मिश्रा, हिंदू उत्सव समिति के नवनिर्वाचित अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी, भोपाल केमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष जितेंद्र धाकड़, जैन दिगंबर जैन मंदिर के अध्यक्ष बंग, गोविन्द गोयल, हरीश ज्ञानचंदानी, संजीव जैन, दीपक पसारी, प्रवक्ता अजय देवनानी, मनीष मरेले सहित सैकड़ों सदस्य मौजूद रहें। मंच का संचालन भोपाल चेंबर के मंत्री सुनील सिंघाई ने किया।
- पुराने शहर की यातायात व्यवस्था सुधारने और मल्टी लेवल पार्किंग की मांग
सभा के अंत में भोपाल चेंबर के कई सदस्यों ने भोपाल चेंबर के कार्य प्रणाली पर अपना सुझाव एवं शिकायत भी दर्ज करवाई। पुराने भोपाल शहर की यातायात व्यवस्था एवं मल्टी लेवल पार्किंग की मांग से लेकर कमर्शियल लाइसेंस फीस की समस्याओं के बारे में भी चेंबर को अवगत करवाया इसके पश्चात अध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि भोपाल चेंबर कई महीनों से इन समस्याओं के बारे में महापौर भोपाल के सांसद आलोक शर्मा के पास जा चुके हैं इस पर हम अपना भरपूर प्रयास कर रहे हैं कि पुराने भोपाल शहर में की यातायात व्यवस्था मजबूत हो।

