फ्रेयर एनर्जी ने भोपाल में शुरू किया अपना ‘प्रथम अनुभव केंद्र
भोपाल। फ्रेयर एनर्जी - घरों एवं व्यवसायों के लिए भारत की एक अग्रणी रूफटॉप सोलर कंपनी, ने भोपाल में अपना ‘प्रथम अनुभव केंद्र’ आरम्भ किया है। इसीके साथ फ्रेयर एनर्जी ने मध्य प्रदेश में 4.3 मेगावाट का रूफटॉप सोलर क्षमता स्थापित कर लिया है, जबकि अकेले भोपाल में हीं 1.20 मेगावाट रूफटॉप सोलर स्थापित हुआ है। मध्य प्रदेश सरकार 2028 तक 20,000 मेगावाट सौर ऊर्जा उत्पादन का लक्ष्य हासिल करने के लिए कटिबद्ध है। इसी दिशा में आगे बढ़ाते हुए, कंपनी 2027 तक राज्य में कुल 37.7 मेगावाट क्षमता का लक्ष्य लेकर चल रही है, जो मध्य प्रदेश की रूफटॉप सोलर क्षमता का सम्पूर्ण दोहन करने के लिए कंपनी की प्रतिबद्धता को मजबूत करता है।
दक्षिण भारत के करीमनगर, खम्मम, विजयवाड़ा, विशाखापत्तनम, राजमुंदरी और नेल्लोर जैसे शहरों में सात अनुभव केंद्रों के सफल शुभारंभ के बाद यह उपलब्धि हासिल हुई है। फ्रेयर एनर्जी अपनी रिटेल विस्तार रणनीति के तहत अगले दो वर्षों में उन सभी शहरों में अनुभव केंद्र खोलने की योजना बना रहा है, जहां यह परिचालन करता है ताकि ग्राहकों को सौर ऊर्जा के बारे में जानने, सीखने और आत्मविश्वास के साथ इसे अपनाने में सहायता के लिए एक विशेष स्थान मिल सके।
भोपाल सौर अनुभव केंद्र घरों और छोटे व्यवसायों को सोलर पैनल और इन्वर्टर से लेकर केबल, संरचनाओं और लाइटनिंग अरेस्टर तक - सोलर सिस्टम के प्रत्येक घटक – के बारे में प्रत्यक्ष रूप से जानकारी प्राप्त करने का मौका देता है। यहाँ केएल मोनो पीईआरसी और मोनो बाइफेसियल मॉड्यूल सहित उन्नत सोलर उत्पादों के साथ-साथ एसीडीबी/डीसीडीबी बॉक्स, अर्थिंग किट्स और गैल्वेनाइज्ड आयरन स्ट्रक्चर जैसे प्रमुख कंपोनेंट्स भी प्रदर्शित होंगे।
फ्रेयर के अनुभव केंद्र, प्रधानमंत्री सूर्य घर: मुफ़्त बिजली योजना और नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय (एमएनआरई) के सतत विकास लक्ष्यों को आगे बढ़ाने के लिए समर्पित हैं। ये केंद्र एक इंटरैक्टिव, शिक्षा-संचालित अनुभव प्रदान करने के लिए डिज़ाइन किए गए हैं, जो सरकरी नीतियों और जनभागीदारी के बीच की खाई को पाटते हुए सौर ऊर्जा को मूर्त, विश्वसनीय और अपनाने में आसान बनाते हैं। ऐसी पहलों से ग्राहकों के लिए निर्णय लेने की प्रक्रिया सरल बनती है और देश की जनता ज़मीनी स्तर पर रूफटॉप सोलर अपनाने के लिए प्रेरित होती है।
फ्रेयर एनर्जी की सह-संस्थापक एवं निदेशक मिस राधिका चौधरी ने कहा, "हमने भोपाल में केवल अपने बाज़ार विस्तार के इरादे से प्रवेश नहीं किया, बल्कि हमारा लक्ष्य भारतीय घरों और व्यवसायों के लिए रूफटॉप सोलर को सुलभ और सुगम बनाना है। फ्रेयर भोपाल को एक सौर नगरी बनाने का सपना देखता है। शहर में 1,322 मेगावाट बिजली उत्पादन की क्षमता है और कुल 3.27 लाख सोलर रूफटॉप लगाए जा सकते हैं। मिसरोद, हथाईखेड़ा, सनखेड़ी, भानपुर और गोविंदपुरा जैसे इलाकों में इसे बड़े पैमाने पर अपनाया जा सकता है। शहर के मध्य में स्थित इस अनुभव केंद्र के माध्यम से ग्राहकों को रूफटॉप सोलर खरीदने से पहले सौर प्रौद्योगिकी को देखने, छूने और समझने का मौका मिलेगा। इससे सौर ऊर्जा को अपनाने के तरीके में एक बड़ा बदलाव आएगा।"
फ्रेयर एनर्जी के प्रबंध निदेशक, सौरभ मर्दा ने कहा, "शहर में छतों पर लगाए जा रहे सोलर पैनलों की संख्या में तेज़ वृद्धि हुई है - पिछले 2 वर्षों में यह लगभग दोगुनी हो गई है। इस रुझान को देखकर यह साफ-साफ पता चलता है कि शहर स्वच्छ ऊर्जा की ओर झुक रहा है। हमारा अनुभव केंद्र और डिजिटल-फर्स्ट फ्रेयर ऐप साथ मिलकर एक सहज, विश्वसनीय और सुसंगत सौर अनुभव प्रदान करते हैं। हम विश्वास और पारदर्शिता को अपनी मुख्यधारा में शामिल करते हुए चलते हैं, लेकिन अब हम एक भौतिक जुड़ाव भी प्रदान कर रहे हैं, जहाँ व्यक्तिगत सहायता के साथ डिजिटल सुगमता को एकीकृत कर तत्काल कोट्स, आसान ऋण स्वीकृति और रीयल-टाइम सिस्टम मॉनिटरिंग जैसी सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं। यह अनुभव केंद्र प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से स्थानीय रोज़गार भी पैदा करेगा, जिससे शहर की हरित अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिलेगा।"
फ्रेयर एनर्जी 100 मेगावाट से अधिक की रूफटॉप सोलर क्षमता स्थापित करने के बाद अब आने वाले वर्षों में अपनी व्यापक एंड-टू-एंड सोलर इकोसिस्टम के बल पर अपनी वृद्धि को दोगुना करने के लिए कटिबद्ध है। भोपाल अनुभव केंद्र का शुभारंभ, भारत के हर घर और व्यवसाय को सूर्य की शक्ति का दोहन करने के लिए सशक्त बनाने की कंपनी की प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है।

