स्नैपचैट का क्रिएटर कनेक्ट पहुँचा भोपाल, स्नैप स्कूल और एआर-ड्रिवन क्रिएटिविटी को मिली नई उड़ान
भोपाल। युवाओं के बीच लोकप्रिय सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म स्नैपचैट ने अपना क्रिएटर कनेक्ट प्रोग्राम अब भोपाल में भी शुरू किया है। यह आयोजन भोपाल क्रिएटर समिट के तहत किया गया, जिसमें शहर के 200 से अधिक क्रिएटर्स ने हिस्सा लिया। इस पहल का उद्देश्य स्थानीय टैलेंट को डिजिटल दुनिया में आगे बढ़ने के लिए जरूरी जानकारी, साधन और अवसर उपलब्ध कराना है, ताकि वे अपनी क्रिएटिविटी को और अधिक निखार सकें और अपने जुनून को एक करियर में बदल सकें।
सेशन की मुख्य झलकियाँ:
31 अगस्त को आयोजित इस कार्यक्रम में स्नैप स्कूल सेशन ने विशेष आकर्षण बटोरा। यह एक एजुकेशन और मेंटरशिप प्रोग्राम है, जिसमें नए क्रिएटर्स को बेहतर स्टोरीटेलिंग के तरीके और स्नैपचैट के इनोवेटिव टूल्स का उपयोग करना सिखाया गया। इसके साथ ही प्लेटफ़ॉर्म ने सैवी ऑन स्नैप जैसे कंटेंट-एनैबलेमेंट प्रोग्राम भी प्रस्तुत किए, जो क्रिएटर्स को उनकी कम्युनिटी के लिए और बेहतर कंटेंट तैयार करने में मदद करते हैं।
स्नैपचैट ने इस मौके पर क्रिएटर्स के लिए कमाई के नए अवसरों की भी जानकारी दी, जिनमें ग्लोबल रेवेन्यू शेयर और रिवॉर्ड प्रोग्राम्स शामिल हैं। इन पहलों का उद्देश्य युवा क्रिएटर्स को केवल पहचान दिलाना नहीं, बल्कि उन्हें डिजिटल दुनिया में एक स्थायी और सफल करियर बनाने में मदद करना भी है। इन सभी पहलों को स्नैप की लोकल पार्टनरशिप टीम का समर्थन मिला, जो देशभर में क्रिएटर्स के साथ मिलकर उनके सीखने, जुड़ने और प्लेटफ़ॉर्म पर अपनी मौजूदगी बढ़ाने में सहयोग करती है।
कार्यक्रम में विशेषज्ञों की चर्चाओं के साथ-साथ एआर-ड्रिवन अनुभवों ने भी क्रिएटर्स का ध्यान खींचा। प्रतिभागियों ने एआर मिरर के माध्यम से नए और इंटरैक्टिव लेंस का अनुभव किया और स्नैप के 5वीं पीढ़ी के एआर स्पेक्स को आज़माया, जिससे उन्हें अगली पीढ़ी के इनोवेशन और क्रिएटिविटी की नई संभावनाओं को करीब से समझने का मौका मिला। मध्यप्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री ने भोपाल से सबसे पहले 'Snapstar of the Year' (साल का स्नैपस्टार) पुरस्कार क्रिएटर मोहम्मद ज़मा को प्रदान किया|
साकेत झा सौरभ, डायरेक्टर – कंटेंट और एआर पार्टनरशिप्स, स्नैप इंक. ने कहा, “स्नैपचैट भारत के कंटेंट क्रिएटर्स को सशक्त बनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। भारत में हर महीने 250 मिलियन से ज़्यादा लोग स्नैपचैट का इस्तेमाल करते हैं और इनमें से 13 से 34 साल की उम्र के करीब 90% यूज़र्स रोज़ाना प्लेटफ़ॉर्म पर सक्रिय रहते हैं। केंद्रीय भारत क्रिएटर्स के लिए तेज़ी से उभरता और बेहद रोमांचक हब बन रहा है। हमारे प्रोग्राम्स, कमाई के अवसर और अत्याधुनिक एआर टूल्स के ज़रिए हम क्रिएटर्स को उनकी पूरी क्षमता दिखाने, मज़बूत कम्युनिटी बनाने और प्लेटफ़ॉर्म पर महत्वपूर्ण व दिलचस्प कहानियाँ पेश करने में मदद करना चाहते हैं।”
स्नैप क्रिएटर प्रियांश एम जैन (@shotbypriyansh) ने कहा, “भोपाल में स्नैपचैट के क्रिएटर कनेक्ट का हिस्सा बनना मेरे लिए बेहद शानदार अनुभव रहा। मध्य भारत के एक फ़ोटोग्राफ़र और विज़ुअल स्टोरीटेलर के रूप में यह देखना रोमांचक है कि एक ग्लोबल प्लेटफ़ॉर्म हमें ऐसे टूल्स और ज्ञान दे रहा है, जिससे हमारी कला को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाया जा सके। स्नैप न केवल एआर टेक्नोलॉजी ला रहा है, बल्कि हमें कहानियाँ कहने के नए तरीक़े और क्रिएटिविटी को करियर में बदलने का बेहतरीन अवसर भी दे रहा है। इन सेशंस ने यह समझाया कि अलग-अलग प्लेटफ़ॉर्म्स पर अपने विज़ुअल्स को और बेहतर तरीके से कैसे प्रस्तुत किया जाए। इससे यह भरोसा मिलता है कि देशभर के क्रिएटर्स मिलकर डिजिटल स्टोरीटेलिंग का भविष्य गढ़ सकते हैं।”

