एवीएस न्यूज.भोपाल 


पूर्वी भारत के प्रतिष्ठित साड़ी ब्रांड इंडियन सिल्क हाउस एजेंसीजने मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में अपने पहले स्टोर का शुभारंभ किया है। यह ब्रांड का देशभर में 68वां और मध्य प्रदेश में चौथा स्टोर है भोपाल के अरेरा कॉलोनी, 10 नंबर मार्केट स्थित 1600 वर्गफीट में फैला यह नया स्टोर ‘भारत की साड़ियां’ की अवधारणा को मध्य भारत के सांस्कृतिक रूप से समृद्ध शहर में लेकर आया है। इससे पहले कंपनी इंदौर, उज्जैन और जबलपुर में भी अपनी उपस्थिति दर्ज करा चुकी है।

 


कंपनी के सीईओ दर्शन दुधोरिया ने कहा कि साड़ी भारत की सांस्कृतिक पहचान का महत्वपूर्ण हिस्सा है और आज की नई पीढ़ी इसे आधुनिक दृष्टिकोण के साथ अपना रही है। उन्होंने कहा कि कंपनी का उद्देश्य साड़ी को सिर्फ त्योहारी परिधान नहीं, बल्कि आधुनिक भारतीय महिला की रोजमर्रा की पहचान बनाना है।

उन्होंने बताया कि ब्रांड का फोकस प्रमाणिक बुनाई, कारीगरों को समर्थन और आधुनिक रिटेल अनुभव के माध्यम से देशभर में ‘भारत की साड़ियों’ को लोकप्रिय बनाना है।

 

भोपाल स्टोर में देशभर की विविध हस्तशिल्प और बुनाई परंपराओं का संग्रह उपलब्ध कराया गया है, जिसमें बंगाल की कांथा और बालूचरी, दक्षिण भारत की कांजीवरम और कांचीपुरम, उत्तर भारत की बनारसी और इकत, तथा महाराष्ट्र की पैठनी जैसी पारंपरिक साड़ियां शामिल हैं। साथ ही मध्य प्रदेश की प्रसिद्ध चंदेरी और माहेश्वरी साड़ियां भी विशेष आकर्षण का केंद्र हैं।


कंपनी के अनुसार, उसके पास 60 से अधिक बुनकर समुदायों से जुड़े 15,000 से अधिक कारीगरों का नेटवर्क है। यह नेटवर्क भारतीय टेक्सटाइल विरासत को आधुनिक बाजार से जोड़ने का काम कर रहा है।

 

दर्शन दुधोरिया के अनुसार, इस तरह के विस्तार से न केवल पारंपरिक उद्योग को बढ़ावा मिलता है, बल्कि स्थानीय कारीगरों और बुनकरों को भी व्यापक बाजार उपलब्ध होता है। भोपाल जैसे सांस्कृतिक शहर में इस ब्रांड का प्रवेश रिटेल सेक्टर में एक महत्वपूर्ण विस्तार माना जा रहा है।