पीओएसपी एजेंटों को सशक्त बनाने पीबीपार्टनर्स ने भोपाल में एक्सपीरियंस सेंटर खोला
एवीएस न्यूज .भोपाल
पॉलिसीबाजार इंश्योरेंस ब्रोकर्स के ब्रांड, पीबीपार्टनर्स ने भोपाल में नया एक्सपीरियंस सेंटर शुरू किया है। इसके साथ ही कंपनी ने अपने विस्तार के सफर में एक महत्वपूर्ण मुकाम हासिल करते हुए मध्य भारत में अपनी स्थिति मजबूत की है। भोपाल का एक्सपीरियंस सेंटर पार्टनर्स की सहभागिता बढ़ाएगा और एक समर्पित फिजिकल हब के माध्यम से सुगम एवं व्यक्तिगत इंश्योरेंस सपोर्ट प्रदान करेगा।
उद्घाटन के अवसर पर ध्रुव सरीन, को-फाउंडर, पीबीपार्टनर्स मौजूद थे। उन्होंने सेंटर का औपचारिक उद्घाटन किया और क्षेत्रीय उपलब्धता एवं पार्टनर सपोर्ट बढ़ाने के पीबीपार्टनर्स के लक्ष्य के बारे में बताया। इस मौके पर सीनियर लीडरशिप एवं क्षेत्रीय टीमें भी मौजूद थीं जिन्होंने विभिन्न प्रोडक्ट वर्टिकल्स में अपने फुटप्रिंट बढ़ाने की पीबीपार्टनर्स की प्रतिबद्धता पर जोर दिया।

