-भोपाल उत्सव मेला में शहरवासियों का उत्साह, झूलों का आनंद उठा रहे बच्चे, खरीदारी कर रहे लोग

......................

भोपाल। राजधानी के टीटी नगर दशहरा मैदान में आयोजित भोपाल उत्सव मेले में लोगों की भारी भीड़ उमडी। मेला परिसर खचाखच भरा रहा और हालात ऐसे रहे कि पैर रखने तक की जगह नहीं बची। छुट्टी का दिन होने के कारण बड़ी संख्या में लोग परिवार और बच्चों के साथ मेले का आनंद लेने पहुंचे। खानपान स्टॉल, झूले, खेल और सांस्कृतिक कार्यक्रम लोगों के आकर्षण का केंद्र रहे। बच्चों ने झूलों और खिलौनों का खूब आनंद लिया, वहीं युवाओं और महिलाओं ने खरीदारी की। शाम होते-होते भीड़ और बढ़ गई, जिससे मेला परिसर में उत्सव जैसा माहौल रहा।इस मेले में प्रतिदिन बड़ी संख्या में शहरवासी अपने पूरे परिवार जनों के साथ इस मेले का आनंद ले रहे हैं और जमकर खरीदारी कर रहे हैं। खरीददारी कर दुकानदारों से 500 रुपए की खरीद कर साप्ताहिक लकी ड्रा इनामी प्रतियोगिता का कूपन लेकर सोने का सिक्का जीतने के लिए अपना भाग्य आजमा रहे है।

मेला समिति के महामंत्री सुनील जैनाविन ने बताया कि भोपाल उत्सव मेले में मेले में लोग परिवार के साथ खरीदारी के साथ मनोरंजन का भी पूरा आनंद उठा रहें है। बच्चों और बड़ों के लिए डबल डिस्क चांद तारा, पानी की नाव, कोलंबस, ब्रेक डांस सहित कई आसमान छूते झूले लगाए गए हैं। घर में उपयोग होने वाली सभी जरूरी सामानों की स्टॉल लगी हुई है। इसमें हैंडलूम ,कश्मीरी शॉल, रसोई के बर्तन, बच्चे व बड़ों के लिए कपड़े, ऊनी रजाई व ब्लेंकेट, बच्चों के खिलौने, जूते-चप्पल, फर्नीचर, किचन वेयर, आर्टिफिशियल ज्वैलरी, क्रोकरी, फैशन,शूज, कालीन, पर्दे, खिलौने, गद्दे, सोफे, चद्दरें, कारपेट, हैंडलूम, टेराकोटा के डेकोरेटिव आइटम, साज-सज्जा के सामान, खुर्जा क्रॉकरी और मेलामेट का क्रॉकरी सहित कई स्टाल लगाई गई हैं। साथ ही कपड़े, कॉस्मेटिक, पर्स, साड़ी, अचार, मुरब्बे आदि स्टॉल्स पर किफायती दामों में वस्तुएं उपलब्ध करवाई जा रही है। मेला में बड़े झूले जिसमें नाव व ज्वाइंट व्हील झूला जो आसमान छू रहे हैं। वही बच्चों के लिए टॉय ट्रेन, कार, मोटरसाइकिल, हेलीकॉप्टर, राउंड वाले झूले बहुत बच्चों को लुभा रहे हैं। भूत बंगला लोगों को देखने पर मजबूर कर रहा है। इसे देखने के बाद लोग रोमांचक अनुभव ले रहे हैं। मेले में लगे फूड जोन में विभिन्न प्रकार के फास्ट फूड जैसे सैंडविच, पिज्जा, दाबेली, मोमोज, पावभाजी, चाउमीन का शहरवासी आनंद ले रहे हैं। मेले में प्रवेश निशुल्क है कई राज्यों के व्यापारी अपने खास उत्पाद प्रदर्शित कर रहे हैं। डिस्काउंट और आकर्षक स्कीम का फायदा भी जनता उठा सकती है।

 

-महिलाओं और युवतियों ने की जमकर खरीदारी

मेला में युवतियां और महिलाओं ने अपना वक्त काफी समय तक बिताया। मेले में सजी दुकानों पर महिलाओं ने खूब खरीदारी की। किसी ने श्रृंगार का सामान खरीदा तो किसी ने मीना बाजारों में सजी दुकानों से अपने उपयोग के सामान की खरीदारी कीष चूड़ी लहठी के अलावा घरों को सजाने वाले सामान की खरीदारी में महिलाओं को मशगूल देखा गया। मेला में महिलाओं को स्वेटर, कार्डिगन, कंबल के साथ-साथ कश्मीरी ऊनी कपड़े, जूते इत्यादि की खरीदारी में व्यस्त देखा गया। बच्चों को भी उनकी मनपसंद के खिलौने खरीदवाये गये।

-शॉपिंग भी काफी सस्ते दाम पर

वहीं, मेला देखने लोगों ने बताया,यहां बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सबके लिए कुछ न कुछ है। शॉपिंग भी काफी सस्ते दाम पर हो रही है। होम डेकोर, फैशन आइटम, खिलौने और खाने-पीने की चीजों की अच्छी रेंज है। मैं पहली बार आई हूं और चाहती हूं कि ऐसे मेलों का आयोजन बार-बार हो। मनीषा शर्मा ने बताया कि मेले में झूलों, गेम जोन, हैंडीक्राफ्ट स्टॉल, स्ट्रीट फूड और सांस्कृतिक कार्यक्रम में लाइव म्यूजिक में आज पुलिस म्यूजिक नाईट का आयोजन किया। इस इस कार्यक्रम में एडिशनल डीसीपी शैलेंद्र चौहान की उपस्थिति में.. पुलिस अधिकारियों ने मोहम्मद रफी और किशोर कुमार के गीत गाए। यही वजह है कि मेले में रोजाना लोगों की भीड़ बढ़ती जा रही है। यह मेला परिवारों के लिए मनोरंजन का प्रमुख केंद्र बना हुआ है।