भेल भोपाल के  प्रशासनिक भवन में आयोजित हुआ कार्यक्रम


एवीएस न्यूज भोपाल। बीएचईएल, भोपाल के प्रशासनिक भवन में आयोजित एक सादे कार्यक्रम में प्रदीप कुमार उपाध्‍याय, कार्यपालक निदेशक, बीएचईएल, भोपाल ने केएमपी  मिंज, अपर महाप्रबंधक (एसडीएक्‍स), वीएस चौहान,  अपर महाप्रबंधक (मा.सं.), सावित्री शाक्‍या, अधिकारी (चिकित्‍सा) एवं 7 पर्यवेक्षकों तथा  एक कर्मचारी को सेवानिवृत्‍त होने पर भावभीनी विदाई देते हुए कहा कि आप सभी का जीवन खुशियों से भरा रहे। अपने जीवन के द्वितीय पारी को सार्थक बनाएं और स्‍वस्‍थ रहते हुए अधिक से अधिक आनंद उठाते हुए अपने सपनों को पूरा करें। इस अवसर पर टीयू सिंह, महाप्रबंधक (मानव संसाधन) भी उपस्थित थे।