भेल के मरीजों को मिलेगी शुद्ध खाने-पीने की सामग्री
एवीएस न्यूज, भोपाल।

बीएचईएल लेडीज लेडीज क्लब द्वारा संचालित कस्तूरबा अस्पताल स्थित वाटिका जलपान गृह के नवीनीकृत एक्सटेंशन काउंटर का लोकार्पण मुख्य अतिथि संगीता रामनाथन एवं रोजी उपाध्याय, अध्यक्षा बीएचईएल लेडीज क्लब की उपस्थिति में हुआ। इसका उद्देश्य मरीजों को खान-पान की शुद्ध सामग्री उपलब्ध कराना है। इस अवसर पर डॉ. पोमिला सचदेवा, महाप्रबंधक एवं मुख्य चिकित्सा सेवाएं,  अन्य चिकित्सक एवं अधिकारी, वाटिका सेंटर की उपाध्यक्ष प्रीति अग्रवाल, सचिव बीना बरनवाल, कोषाध्यक्ष मंजू शौरी, शीतल जुनेजा सहित अन्य उपाध्यक्ष योगिता बघेल, अनुजा मजूमदार, ललिता चटर्जी, मनीषा शर्मा, निशा मीना, दीपाली गोस्वामी एवं मैनेजर सुमेर सिंह लोवंशी उपस्थित थे।